एक्सप्लोरर

Sunil Jakhar: पंजाब BJP का अध्यक्ष पद छोड़ेंगे सुनील जाखड़, आलाकमान से किया ये अनुरोध, वजह भी बताई

Sunil Jakhar News: सुनील जाखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की मतों में हिस्सेदारी छह से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई. इसके बावजूद पार्टी पंजाब की 13 सीटों में से किसी पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकी.

Sunil Jakhar Latest News: पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी नेतृत्व से उन्हें कार्यभार से मुक्त करने का अनुरोध किया है. ऐसी खबरें थीं कि जाखड़ ने बीजेपी के राज्य अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका. जाखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि मुझे इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाना चाहिए, क्योंकि मेरी नैतिकता मुझे इस पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देती है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी की मतों में हिस्सेदारी छह प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो जाने के बावजूद पार्टी पंजाब की 13 संसदीय सीटों में से किसी पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकी. पूर्व कांग्रेस नेता जाखड़ जुलाई 2023 में बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष बने. जाखड़ ने कहा कि उन्होंने राज्य से संबंधित कई मुद्दों को भी बीजेपी नेतृत्व के संज्ञान में लाया. पंजाब के राजनीतिक परिदृश्य से उनकी अनुपस्थिति ने पार्टी में उनकी भूमिका पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक होने के बावजूद वह पंजाब में 20 नवंबर को होने वाले चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं.

हरियाणा विधानसभा के लिए जमीन आवंटन पर क्या बोले जाखड़?

जाखड़ को आखिरी बार 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत करते हुए देखा गया था. उन्होंने स्थानीय होटल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का भी स्वागत किया था. इस बीच, जाखड़ ने हरियाणा को विधानसभा भवन के निर्माण के लिए चंडीगढ़ में 10 एकड़ जमीन आवंटित करने के केंद्र के कथित कदम के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की.

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अतिरिक्त विधानसभा भवन के लिए भूमि के बदले हरियाणा सरकार की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन को दी गई भूमि के लिए कथित तौर पर पर्यावरणीय मंजूरी दे दी है. हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को चंडीगढ़ में आईटी पार्क रोड के पास 10 एकड़ जमीन के बदले पंचकूला में 12 एकड़ जमीन देने की पेशकश की.

सुनील जाखड़ ने कहा कि वह इस कदम का विरोध करते हैं और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर आवंटन रद्द करने का आग्रह करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी ही नहीं बल्कि पंजाब का दिल भी है. अगर आप चंडीगढ़ से हरियाणा को विधानसभा बनाने के लिए जमीन देने की बात करते हैं तो इससे पंजाब के लोगों को ठेस पहुंचती है.’’ वर्तमान में, पंजाब और हरियाणा, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा सचिवालय के बगल में विधानसभा परिसर साझा करते हैं. चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab: प्रेम संबंध से परेशान 19 साल के युवक ने लगाई फांसी, मकान मालिक की बेटी पर FIR दर्ज
Punjab: प्रेम संबंध से परेशान 19 साल के युवक ने लगाई फांसी, मकान मालिक की बेटी पर FIR दर्ज
पंजाब: घरेलू कलह और मानसिक दबाव! शख्स ने जहर पीकर खत्म की जीवनलीला
पंजाब: घरेलू कलह और मानसिक दबाव! शख्स ने जहर पीकर खत्म की जीवनलीला
Moga News: पाकिस्तान से अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, 5 पिस्टल और 6 कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान से अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, 5 पिस्टल और 6 कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पंजाब में बिजली बिलों पर कट रहा बवाल, पावरकॉम दफ्तर में लोगों का हंगामा, खोला मोर्चा
पंजाब में बिजली बिलों पर कट रहा बवाल, पावरकॉम दफ्तर में लोगों का हंगामा, खोला मोर्चा

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत ने Trump को कैसे हैंडल किया ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: पाकिस्तान को जवाब दें, लेकिन प्रभावित न हों ।
Prof Harsh V Pant Interview: पाकिस्तान को जवाब दें, लेकिन प्रभावित न हों । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
Embed widget