एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट पर हरसिमरत कौर बोलीं, 'दाल में कुछ काला...', पहलवानों के आंदोलन का किया जिक्र

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का ओलंपिक से बाहर होना देश के लिए किसी झटके से कम नहीं है. न सिर्फ वो ओलंपिक से बाहर हो गईं बल्कि सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा.

ओलंपिक में गोल्ड की आस लगाए बैठे करोड़ों देश के लोगों की उम्मीदों को तब झटका लगा जब विनेश फोगाट को ओलंपिक से बाहर कर दिया गया. 100 ग्राम वजन बढ़ने की वजह से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट फाइनल खेलने से चूंक गईं. देशभर के लोग इससे दुखी हैं. इस बीच राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं. शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी इस पर अपनी राय दी.

हरसिमरत कौर ने कहा, "मुझे नहीं समझ में आ रहा कि ये क्या हुआ है. लेकिन जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है. कहीं न कहीं मुझे तो दाल में कुछ काला लग रहा है. पता नहीं ये रेसिज्म (नस्लवाद) है या सरकार ने पूरा ध्यान नहीं दिया. जो तीन चरण के बाद फाइनल में पहुंच सकती हैं, जो इतनी पुरानी खिलाड़ी हैं, क्या उनको नहीं मालूम की उनका वेट कितना महत्वपूर्ण है."

अकाली दल की सांसद ने कहा, "एक खिलाड़ी जो इतनी मेहनत करके, खून पसीना बहाकर ओलंपिक तक पहुंचे, ये देश के शान की बात है. 100 ग्राम वाली चीज किसी को हजम नहीं हो रही है. कौन जिम्मेदार है...ये बहुत दुखदाई है." हरसमिरत कौर ने कहा कि जब पहलवान धरना दे रहे थे तब विनेश फोगाट आगे थीं. उस समय भी सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की.

बता दें कि ओलंपिक में विनेश फोगाट का सफर बिना किसी मेडल के खत्म होगा. अगर विनेश फाइनल खेलतीं और हार भी जातीं तब भी उन्हें सिल्वर मेडल मिला. लेकिन अब जब उन्हें ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है, उन्हें कोई मेडल नहीं मिलेगा. देशभर के लोग विनेश फोगाट के समर्थन में अपनी भावना व्यक्त कर रहे हैं.

विनेश फोगाट के बाहर होने पर आई बबीता फोगाट की प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fazilka News: फाजिल्का में महिला नेता का मोबाइल हैक, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां, साथियों से मांगे जा रहे रुपये
फाजिल्का में महिला नेता का मोबाइल हैक, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां, साथियों से मांगे गए रुपये
'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget