एक्सप्लोरर

Amritpal Singh News: अमृतपाल पंजाब में कनाडा के नंबर से करता रहा बातचीत, हरियाणा से खरीदी थी डोंगल

Warish Punjab De: पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को होशियारपुर, नवांशहर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, दिल्ली और पीलीभीत में पनाह देने वालों की पहचान करने के लिए 3 टीमें बनाई. 

Punjab News: वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह 36 दिन तक लगातार पुलिस और खुफिया एजेंसियों को चकमा देकर देश के चार राज्यों में गुप्त रूप से पनाह लेता रहा. इतना ही नहीं वह पंजाब में ही समर्थकों की मदद से बचता रहा. पंजाब पुलिस से बचने के लिए वह हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी छिपता रहा. खास बात यह है कि 18 मार्च से लेकर 23 अप्रैल तक जहां-जहां पर उसने पनाह ली, उसकी जांच पंजाब पुलिस ने शुरू कर दी है. 

पंजाब पुलिस के साथ साथ एनआईए भी इस मामले की जांच में जुट गई है. अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को चकमा देने के लिए कनाडा के इंटरनेशनल नंबर से वाट्सएप कॉलिंग करता था, उसके बाद एक डोंगल भी था, जिसे हरियाणा से खरीदा था. पंजाब के मोगा में आने से पहले अमृतपाल को एक डोंगल व मोबाइल किसी ने दे दिया. 

अब पंजाब पुलिस उसी व्यक्ति की तलाश में है. जानकारी के मुताबिक डोंगल व मोबाइल मुहैया कराने वाला आदमी मोगा तक अमृतपाल के साथ रहा. इस दौरान अमृतपाल ने विदेशों में कई लोगों से बात की, जिसकी जानकारी अब काउंटर इंटेलिजेंस को मिल रही है. डीजीपी ने होशियारपुर, नवांशहर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, दिल्ली और पीलीभीत में उसके पनाहगारों की जांच के लिए 3 टीमें बनाई है. टीमों का नेतृत्व इंटेलिजेंस के चीफ करेंगे. गृह मंत्रालय ने मोगा से अमृतपाल की गिरफ्तारी संबंधी रिपोर्ट भी तलब की है.

गिरफ्तारी के दौरान खाली हाथ था अमृतपाल

बता दें कि पंजाब पुलिस द्वारा मोगा में गिरफ्तारी के दौरान अमृतपाल के पास एक भी पैसा नहीं था. न ही उसके पास कोई मोबाइल फोन मिला. पुलिस मोगा के रोडे गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी ले रही है. अमृतपाल के पास कोई सामान न मिलने को लेकर आला अफसर भी भी हैरान हैं. गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी का कहना है अमृतपाल ने आते ही कपड़े बदले थे.

यह भी पढ़ें: Punjab News: मोरिंडा में बेअदबी की घटना के विरोध में प्रदर्शन जारी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget