एक्सप्लोरर

Aastha Special Train: कोटा से भक्तों का जत्था आस्था स्पेशल से पहुंचा अयोध्या, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा पूरा कोच

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बाद यहां पहुंचने वाले भक्तों का सिलसिला जारी है. कोटा से पहली बार 1400 यात्रियों का जत्था राम नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुआ.

Ram Mandir Darshan: अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान होने के बाद यहां पर लगातार भक्तों का पहुंचने का सिलसिला जारी है. गुरुवार (1 फरवरी) को कोटा से पहली बार 1400 यात्रियों का दल राम नगरी अयोध्या के लिए रवाना हो गया. इस दल में आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी थे. जय श्रीराम, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ इस ट्रेन को रवाना किया गया. इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर भगवामय हो गया और पूरी चाक चौबंद व्यवस्था की गई. 

विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह प्रचार प्रमुख पवन पारीक ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा और विभाग संघचालक पन्नालाल शर्मा के नेतृत्व में कोटा से चली स्पेशल आस्था ट्रेन (नंबर 09803) से विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अयोध्या के लिए रवाना हुए. उन्होंने बताया कि कोटा महानगर से 161 विहिप पदाधिकारियो सहित इस ट्रेन में चित्तौड़ प्रांत के 16 जिलों के कुल 1346 कार्यकर्ता अयोध्या में रामलाल के दर्शन के लिए रवाना हुए. 

फूल मालाओं से सजी आस्था ट्रेन
इस मौके पर आस्था ट्रेन को रेलवे कर्मचारियों के जरिये फूलमालाओं से सजाया गया था. इस यात्रा के लिए विश्व हिन्दु परिषद ने बाबूलाल सुमन को ट्रेन प्रमुख और सभी कोचों में कोच प्रमुख बनाया है. रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर एक पर एक समारोह आयोजित किया गया था. जिसमें यात्रा के टूल मैनेजर राहुल होल्ककर ने गाड़ी की व्यवस्थाओं के बारे में बताया.

बिना प्रचार प्रसार के ही खचाखच रही ट्रेन
देशभर से अयोध्या जाने वालों का तांता लगा हुआ है. इस रुट पर चलने वाली ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को 22 जनवरी के कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं थी, उसके बाद इनके जाने की व्यवस्था संगठन स्तर पर की गई है. बिना प्रचार प्रसार के ही आस्था स्पेशल ट्रेन फुल हो गई. कोटा से यह ट्रेन रात को 10.15 बजे रवाना हुई, यह शुक्रवार (2 फरवरी) को 2 बजे अयोध्या पहुंची. यह ट्रेन अगले दिन शनिवार (3 फरवरी) को अयोध्या से रात 11.30 बजे रवाना होगी और उसके बाद अगले दिन 2.45 बजे कोटा पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में बीजेपी का 'गांव चलो' अभियान, प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: श्मशान में खेली गई चिता भस्म की होली, ‘जय भैरव बाबा’ के जयकारों से गूंजा मोक्षधाम
भीलवाड़ा: श्मशान में खेली गई चिता भस्म की होली, ‘जय भैरव बाबा’ के जयकारों से गूंजा मोक्षधाम
Jodhpur News: विदेशी पर्यटकों ने जमकर उड़ाया गुलाल, ग्रहण की वजह से कई जगहों पर फीका पड़ा होली का रंग
जोधपुर: विदेशी पर्यटकों ने जमकर उड़ाया गुलाल, ग्रहण की वजह से कई जगहों पर फीका पड़ा होली का रंग
Jaipur News: सूतक काल ने रोके दर्शन, चंद्र ग्रहण के कारण बंद हुए मंदिरों के कपाट, जानें कब खुलेंगे द्वार?
सूतक काल ने रोके दर्शन, चंद्र ग्रहण के कारण जयपुर में बंद हुए मंदिरों के कपाट, जानें कब खुलेंगे द्वार
Sawai Madhopur News: पहले बच्चों को पानी के टैंक में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूद मां ने की आत्महत्या
सवाई माधोपुर: पहले बच्चों को पानी के टैंक में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूद मां ने की आत्महत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
Embed widget