एक्सप्लोरर

जिला उद्योग केंद्र टोंक का चीफ मैनेजर गिरफ्तार, वरिष्ठ सहायक और CA को भी एसीबी ने दबोचा

ACB Action: महानिदेशक ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को लेनदेन की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी. आरोपी अवैध गतिविधियों की एवज में रिश्वत का लेनदेन कर रहे थे. एसीबी की टीम ने सत्यापन के बाद कार्रवाई की.

Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को जिला उद्योग केन्द्र टोंक के मुख्य प्रबंधक सहित तीन लोगों को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि अलग-अलग टीम ने कार्रवाई की.

कार्रवाई के दौरान जिला उद्योग केन्द्र टोंक के मुख्य प्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा, जिला उद्योग केन्द्र बूंदी के वरिष्ठ सहायक अजय खंडेलवाल को संदिग्ध तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते-देते धर दबोचा. उन्होंने बताया कि लेनदेन सुल्तान सिंह मीणा के आवास पर किया जा रहा था.

मामले में संलिप्त आरोपी जयंत जैन (चार्टेड अकाउंटेंट) को भी पकड़ा गया है. महानिदेशक ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी. विभिन्न औद्योगिक विकास योजनाओं की गलत रिपोर्ट बनाने, गलत ऋण पास करने, फर्जी बिलों के आधार पर अयोग्य व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की एवज में रिश्वत का लेनदेन किया जा रहा है. एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया. सत्यापन में शिकायत सही पायी गयी.

जिला उद्योग केन्द्र टोंक के मुख्य प्रबंधक सहित तीन लोगों पर एसीबी का शिकंजा

महानिदेशक ने बताया कि एसीबी की टीम को कार्रवाई के लिए एक्टिव किया गया. रिश्वतखोरी पर प्रहार करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्तता के आधार पर आरोपी जयंत जैन को गिरफ्तार किया गया है. टोंक स्थित खंडेलवाल के आवास की भी तलाशी ली गयी. तलाशी में 15 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की गई. राशि को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि राजस्थान का भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो घूसखोरी के खिलाफ एक्शन मोड में है. 

ये भी पढ़ें-

भरतपुर में बारिश का पानी घरों में घुसने से ग्रामीण परेशान, पानी की टंकी पर चढ़कर प्रशासन से की ये मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
Jodhpur News: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
जोधपुर: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
Bharatpur News: आम से खास तक सभी रंगों में सराबोर, होली का धमाल, जिला कलेक्टर ने जनता के साथ खेली होली
आम से खास तक सभी रंगों में सराबोर, होली का धमाल, जिला कलेक्टर ने जनता के साथ खेली होली
ईरान-इजरायल वॉर में नागौर के दिलीप की मौत, ओमान के पोर्ट पर खड़ी मर्चेंट नेवी की शिप पर मिसाइल अटैक
ईरान-इजरायल वॉर में नागौर के दिलीप की मौत, ओमान के पोर्ट पर खड़ी मर्चेंट नेवी की शिप पर मिसाइल अटैक

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
Embed widget