एक्सप्लोरर

Rajasthan News: डेढ़ माह बाद धड़ाम से गिरे टमाटर के भाव, उदयपुर में 50 रुपये किलो में बिका, अक्टूबर से और गिरेंगे दाम

Udaipur News: उदयपुर फल सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश खिलवानी ने बताया कि शुक्रवार से टमाटर के दामों में गिरावट आ गई है. अब टमाटर रिटेल भाव में 50 से 60 रुपये किलो में बिक रहा है.

Tomato Price Hike: मानसून के सीजन में पिछले डेढ़ माह से टमाटर ने सभी को लाल किया हुआ था. लाल यानी हद से ज्यादा महंगा हो गया था. कई जगह तो ढाई सौ रुपये किलो तक भी बीके. ऐसे में कई मिम्स भी बनने लग गए थे तो कई वीडियो भी इसके सामने आए थे. लेकिन अब डेढ़ माह के बाद टमाटर के दाम से राहत मिल गई है. अब यह 50 रुपये प्रति किलो के भाव में मिल रहा है. यह दाम एक दिन पहले ही गिरे हैं. बड़ी बात तो यह है कि अगले माह से इसके रेट और भी गिर जाएंगे. जानिए सब्जी मंडी की व्यापारी क्या कह रहे हैं.

मुंबई और बंगलुरु से शुरू हुई आवक

उदयपुर फल सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश खिलवानी ने बताया कि शुक्रवार से टमाटर के दामों में गिरावट आ गई है. अब टमाटर रिटेल भाव में 50 से 60 रुपये किलो में बिक रहा है. इसके पीछे कारण यह है कि बारिश के समय में मुंबई के नासिक और बंगलुरु से टमाटर की आवक होती है. वह फिर से शुरू हो चुकी है. डेढ़ माह पहले की बात करें तो इन जगहों पर भारी बारिश या कहें अतिवृष्टि हुई, जिससे फसल बर्बाद हो गई थी. ऐसे में टमाटर की आवक कम हो गई थी. अब वहां की फसल पक चुकी है और उसकी लगातार आवक में बढ़ोतरी हो रही है. इसी कारण शुक्रवार को मंडी में टमाटर 50 से 60 रुपये किलो में बिके. उन्होंने यह भी बताया कि टमाटर के भाव में बढ़ोतरी डेढ़ माह तक रही और अधिकतम रेट 170 रुपये किलो रहे.

अब 20 रुपये किलो तक मिलेंगे टमाटर

मुकेश खिलवानी ने बताया कि आगामी दिनों की बात करें तो अब टमाटर के भाव उस दर तक नहीं पहुंचेंगे, जो पिछले डेढ़ माह से चल रहे थे. क्योंकि अक्टूबर से मध्य प्रदेश से टमाटर आना शुरू हो जाएंगे.यहां से हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर आते हैं, जिससे दिसंबर आते-आते टमाटर की रेट 15 से 20 रुपये किलो तक पहुंच जाते हैं. ऐसे में माना जा सकता है कि अब टमाटर महंगे नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: छात्र संघ चुनाव पर लगी रोक के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज, सुनवाई में हाई कोर्ट ने की यह कड़ी टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget