एक्सप्लोरर

Rajasthan: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोले- 'सदियों पुराना सपना हो रहा पूरा, हर भारतीय मनाए दीवाली'

Ayodhya Ram Mandir: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हमने 500 साल तक संघर्ष किया है. इसके लिए हजारों कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. सोमवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने एक धार्मिक कार्यक्रम में कहा कि आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. भारतीयों का सदियों पुराना सपना पूरा होगा. यह दिन प्रत्येक भारतीय और संपूर्ण सनातन समाज के लिए गर्व का क्षण है. इस दिन पूरा देश दीवाली मनाए. प्रत्येक भारतीय अपने घर पर दीपक जलाए. हर मंदिर में उत्साह के साथ उत्सव मनाया जाए.

'भारतीयों को सनातन संस्कृति पर गर्व'
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हमने 500 साल तक संघर्ष किया है. इसके लिए हजारों कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया है. सत्य की जीत होने के बाद अब पूरा भारत राममय हो रहा है. अयोध्या नगरी विश्व का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बन रही है. प्रत्येक भारतीय को समृद्ध सनातन संस्कृति पर गर्व है. मुझे भी गर्व है कि मैं एक सनातनी हूं.

संत समाज के पथ प्रदर्शक
देवनानी सोमवार को अजमेर (Ajmer) के वैशाली नगर स्थित प्रेमप्रकाश आश्रम में संत रामप्रकाश के नामकरण दीक्षा समारोह में भाग लेने पहुंचे थे. यहां आश्रम के संत राजूराम को उनकी त्याग, तपस्या के बाद संत समाज ने नया नाम संत रामप्रकाश दिया. कार्यक्रम में भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर हंसराम महाराज, संत ब्रह्मानंद शास्त्री समेत कई संतों ने प्रवचन दिए. देवनानी ने कहा कि संत समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं. संतों की कृपा से ही ईश्वर की भक्ति और प्राप्ति संभव है. संतों के कथन पर चलने वाला समाज सदैव आगे बढ़ता है. युवाओं को संतों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए. संतों के विचार श्रवण करने और उनका अनुसरण करने से जीवन का कल्याण हो सकता है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: अजमेर में बनी 8 मशीनों से अयोध्या की सीता रसोई में सिकेंगी रोटियां, जानें रामभक्तों को कैसे मिलेगा भोजन प्रसाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Jalore News: नर्मदा नहर से महिला, 5 साल की बच्ची और युवक के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jalore News: नर्मदा नहर से महिला, 5 साल की बच्ची और युवक के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Rajasthan News: जालोर में स्कॉर्पियो से 80 किलो अफीम का दूध जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ANTF की बड़ी कार्रवाई
जालोर में स्कॉर्पियो से 80 किलो अफीम का दूध जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ANTF की बड़ी कार्रवाई
Jaipur News: रमजान का आखिरी जुमा आज, जामा मस्जिद में एक लाख से ज्यादा लोग अदा करेंगे नमाज
जयपुर: रमजान का आखिरी जुमा आज, जामा मस्जिद में एक लाख से ज्यादा लोग अदा करेंगे नमाज

वीडियोज

Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget