एक्सप्लोरर

बाड़मेर में दिन दहाड़े अपहरण, पुलिस ने पांच घंटे में युवक को कराया मुक्त, तीन गिरफ्तार

Kidnapping Case: मात्र 5 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा करने पर बाड़मेर पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है. दिन दहाड़े युवक के अपहरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम एक्टिव हो गयी थी.

Rajasthan Crime News: बाड़मेर पुलिस को अपहरण कांड का खुलासा करने में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और डीएसटी टीम ने मात्र 5 घंटे में चंगुल से युवक को मुक्त कराकर तीन आरोपियों को धर दबोचा. गुरुवार को धनाउ थाना क्षेत्र के बिसारणीय गांव से दिनदहाड़े युवक का अपहरण हो गया था. अपहरणकर्ता श्रीराम उर्फ सुरेश कुमार जाट को कार से अगवा कर ले गये थे. दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से हड़कंप मच गया था. वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी की पहचान टीकूराम जाट के तौर पर हुई. उसने वारदात में दो अन्य साथियों को शामिल किया था.

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि अपहरण की घटना को गंभीरता से लिया गया. जिले के सभी थानों को नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गये. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसराम बॉस मय डीएसटी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. थाना धनाऊ के एसएचओ गोविंदराम और डीएसटी प्रभारी आमीन खान की टीम तकनीकी सहायता से अपहरणकर्ताओं का पीछा करने में लगी रही. आखिरकार 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम को सफलता मिल गयी. 

अपहरणकर्ताओं के कब्जे से युवक रिहा

धोरीमन्ना इलाके के शोभाला जेतमाल में आरोपी टीकूराम जाट, जगदीश जाट और दुर्गाराम उर्फ गोगाराम जाट को कार समेत धर दबोचा गया. गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं के चंगुल से श्रीराम पुत्र सुरेश कुमार को सकुशल रिहा करवाया गया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है. पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि टीकूराम जाट तरडो का तला, जगदीश जाट हिराणियों की ढाणी और दुर्गाराम उर्फ गोगाराम जाट डेलूओ का तला निवासी हैं.

उन्होंने बताया कि अपहरण मामले में गिरफ्तार आरोपी टीकूराम और जगदीश के खिलाफ पहले भी थाना धनाउ, धोरीमन्ना, चौहटन में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दोनों आदतन बदमाश हैं. अपहरण कांड को मात्र 5 घंटे में सुलझाने पर बाड़मेर पुलिस की जमकर सराहना हो रही है. 

इंस्टाग्राम रील पर फेमस होने के लिए दोस्त को मार दी गोली, एक नाबालिग समेत 3 को पुलिस ने पकड़ा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajastha Politics: राजस्थान में बीजेपी की बैलेंस्ड पॉलिटिक्स! कार्यसमिति की लिस्ट में इन नेताओं के नाम ने सबको चौंकाया
राजस्थान में बीजेपी की बैलेंस्ड पॉलिटिक्स! कार्यसमिति की लिस्ट में इन नेताओं के नाम ने सबको चौंकाया
अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर जयपुर में भी गुस्सा, शिया समुदाय ने निकाला आक्रोश जुलूस
अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर जयपुर में भी गुस्सा, शिया समुदाय ने निकाला आक्रोश जुलूस
कांग्रेस पर PM मोदी की टिप्पणी को लेकर बोले सचिन पायलट, 'इस पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी भाषा...'
कांग्रेस पर PM मोदी की टिप्पणी को लेकर बोले सचिन पायलट, 'इस पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी भाषा...'
Iran Israel War: अजमेर में ईरान हमले का विरोध, खामेनेई के लिए शोक, भाईचारे की अपील
राजस्थान के अजमेर में ईरान हमले का विरोध, खामेनेई के लिए शोक, भाईचारे की अपील

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
PM Modi CCS Meeting: ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
Embed widget