एक्सप्लोरर

भरतपुर लोकसभा सीट मतगणना की तैयारी शुरू, जानें कैसा है प्रशासन का इंतजाम?

Lok Sabha Election 2024: भरतपुर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था और 4 जून को मतगणना होगी. मतगणना की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश जारी किए.

Bharatpur Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव अब अंतिम चरणों में पहुंच गया है. कल 25 मई को छठवें चरण का मतदान होगा और 1 जून को सातवें चरण का मतदान होने के बाद 3 जून को मतगणना होगी.  राजस्थान की 25 लोकसभा सीट के लिए दो चरणों 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान हुआ था.

भरतपुर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. अब 4 जून को सभी जगह एक साथ मतगणना होगी. लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने तैयारियां शुरू कर दी है. सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.  

बनाये जा रहे है प्रवेश पत्र
भरतपुर जिले के महारानी श्री जया कॉलेज में बनाये गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है l 4 जून को मतगणना होगी मतगणना के लिए अंदर जाने वाले कर्मचारियों ,अधिकारियों और प्रत्याशियों के एजेंटों को अंदर जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रवेश पत्र बनाये जा रहे है. बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जायेगा.

8 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता चुनते सांसद
4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.  स्ट्रांग रूम के पास ही मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग - अलग रूम बनाये जा रहे है. भरतपुर लोकसभा में 8 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने वोट से सांसद को चुनते है. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के रूम में 14 टेबल ईवीएम मशीन की मतगणना के लिए लगाई जाएंगी.

दो रूम में पोस्टर बैलेट पेपर की काउंटिंग की जायेगी जिसके लिए एक कमरे में 12 टेबल और दूसरे कमरे में 28 टेबल लगाई जाएंगी दोनों कमरों में कुल 40 टेबल लगाई जायेंगी l इसके अलावा ETPBS की प्री - स्क्रीनिंग के लिए भी दो कमरों में प्रत्येक में 12 - 12  टेबल कुल 24 टेबल लगाई जाएगी.  मीडिया रूम भी बनाया जाएगा और प्रत्येक राउंड की एंट्री और पब्लिक अनाउंसमेंट भी राउंड वाइज किया जायेगा.  

बनाये गए है अलग - अलग रूम
भरतपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को हुआ था. भरतपुर जिले की 4 विधानसभा डीग जिले की 3 विधानसभा सीट और अलवर जिले की एक विधानसभा सीट कुल 8 विधानसभा की मतगणना भरतपुर स्थित महारानी श्री जया कॉलेज के टीचिंग ब्लॉक में की जाएगी. भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए   बनाये गए है. सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को भी डायवर्ट किया जाएगा. बैरिकेडिंग कर सुरक्षा की सम्पूर्ण व्यवस्था की जाएगी.   

क्या कहना है जिला निर्वाचन अधिकारी का 
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अमित यादव ने बताया है की 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है. सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता लगाया जायेगा l स्ट्रांग रूम के पास ही मतगणना के रूम बनाये जा रहे है. महारानी जया कॉलेज के सामने चिकसाना जाने वाले रोड को डायवर्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में ऐसी गर्मी...रेत में पक गया अंडा, लू से मौत, रेड अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: 'दूसरों पर पत्थर न फेंकें…', अशोक गहलोत के 'बेटों को दूर रखो' वाले बयान पर बरसे मंत्री जोगाराम पटेल
जोधपुर: 'दूसरों पर पत्थर न फेंकें…', अशोक गहलोत के 'बेटों को दूर रखो' वाले बयान पर बरसे मंत्री जोगाराम पटेल
राजस्थान: सिरोही में लग्जरी कार से 6 किलो सोने की ज्वेलरी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: सिरोही में लग्जरी कार से 6 किलो सोने की ज्वेलरी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
'सारी उम्र गुजार दी...', अशोक गहलोत की नसीहत पर राजेंद्र राठौड़ का पलटवार, बेटे को लेकर कसा तंज
'सारी उम्र गुजार दी...', अशोक गहलोत की नसीहत पर राजेंद्र राठौड़ का पलटवार, बेटे को लेकर कसा तंज
Jodhpur News: बालेसर थाने में SP नित्या का औचक निरीक्षण, एक छोटे से कदम ने दिया बड़ा संदेश, हो रही तारीफ
जोधपुर: बालेसर थाने में SP नित्या का औचक निरीक्षण, एक छोटे से कदम ने दिया बड़ा संदेश, हो रही तारीफ

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस की बढ़ी टेंशन!
Bihar Board Result: बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
Embed widget