एक्सप्लोरर

सवाई माधोपुर में खनन माफिया ने पुलिस की टीम पर किया हमला, दो गिरफ्तार, कई आरोपियों पर केस दर्ज

Rajasthan News: बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की टीम गई थी. बजरी माफिया ने सड़क पर बजरी खाली कर पुलिस का रास्ता अवरुद्ध कर पुलिस की टीम पर हमला कर दिया.

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में पुलिस की टीम ने रेत माफियाओं के खिलाफ छापेमारी की तो खनन माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया और पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया गया है कि बनास नदी से अवैध खनन कर ले जाने वाले रेत माफियाओं के खिलाफ छापेमारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया.

सवाई माधोपुर के यातायात अधिकारी पिंटू कुमार के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों ने मंगलवार देर रात पुलिस थाना मलारना डूंगर इलाके के एक गांव में छापेमारी की तो बजरी माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला कर पुलिस की 4 गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

सड़क पर बजरी खाली कर रोका रास्ता 

पुलिस की टीम जब खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने पहुंची तो खनन माफियाओं ने जो ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध खनन कर नदी से बजरी लेकर जा रहे थे. पुलिस का रास्ता रोकने के लिए बीच रास्ते में सड़क पर बजरी खाली कर दी. बजरी से रास्ता अवरुद्ध हो गया. उसके बाद बजरी माफिया ने अपने समर्थक ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. जिसमें ट्रैफिक सर्कल अधिकारी का ड्राइवर कांस्टेबल भूरी सिंह घायल हो गया. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अपने बचाव में पुलिस को भी गोली चलाने पर मजबूर होना पड़ा.

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बनास नदी से अवैध परिवहन करने वाले बजरी माफियाओं के खिलाफ टीमें गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए. उसके बाद ट्रैफिक सर्किल ऑफिसर पिंटू कुमार के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों को बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए वहां भेजा गया था. छापेमारी में मलारना डूंगर थाना प्रभारी राधा रमण गुप्ता, जिला स्पेशल टीम प्रभारी पंजाब सिंह और क्विक रिस्पांस टीम प्रभारी प्रेमचंद शामिल थे.

क्या कहना है पुलिस का 

मलारना डूंगर थाना प्रभारी राधा रमण गुप्ता ने बताया कि बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की टीमें गई थी बजरी माफ़ियों ने सड़क पर बजरी खाली कर पुलिस का रास्ता अवरुद्ध कर पुलिस की टीम पर हमला कर दिया जिसमें पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने मौके से दो माफिया सदस्यों मान सिंह मीना, मूल निवासी ग्राम बगड़ी और फिरोज खान, मूल निवासी ग्राम खाट खुर्द, पुलिस थाना सूरवाल को गिरफ्तार किया और लगभग एक दर्जन हमलावरों पर नामजद और दस -बारह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalore Accident: सांचौर नेशनल हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, आग में जिंदा जला एक व्यक्ति
जालोर: सांचौर नेशनल हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, आग में जिंदा जला एक व्यक्ति
जालोर: भीनमाल ADJ राजेंद्र साहू सस्पेंड, 6 मामलों में घिरे, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
जालोर: भीनमाल ADJ राजेंद्र साहू सस्पेंड, 6 मामलों में घिरे, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
Bhilwara News: भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
Embed widget