एक्सप्लोरर

Rajasthan: खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन, कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर हुए फरार

Bharatpur News: भरतपुर पुलिस ने मंगलवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रावाई की है. पुलिस को देखते ही खनन माफिया तुरंत वहां से भाग निकले और प्रशासन ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया.

Bharatpur Illegal Mining: राजस्थान के भरतपुर जिले में अवैध खनन लंबे समय से नासूर बना हुआ है. राजस्थान में हर पांच वर्ष में सरकार तो बदलती रही मगर अवैध खनन पर कोई भी सरकार अंकुश नहीं लगा पाई. कई बार पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, लेकिन खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं. खनन माफियाओं की तरफ से पुलिस पर कई बार हमला भी हो चुके हैं. बीजेपी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाई करने के निर्देश दिए थे.
 
पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान भी चलाया था और पुलिस ने कुछ दिन पहले भी बयाना थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की थी. आज मंगलवार (27 फरवरी) की सुबह भरतपुर पुलिस ने अचानक अवैध खनन से भरी ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर कार्यवाही की. पुलिस की तरयफ से अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाई को देखकर खनन माफिया अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रेक्टर ट्रॉलियों छोड़कर फरार हो गए. 
 
खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
 
बताया गया है की सुबह भरतपुर की गहनौली थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यबाही करते हुए अवैध खनन के पत्थर से भरी 6 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है. पुलिस को देखकर भयभीत होकर सभी खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए. अवैध खनन के पत्थर से भरी सभी ट्रैक्टर ट्रॉली चांदौली से आ रहे थे. पुलिस की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया.
 
पुलिस ने क्या कहा? 
 
गहनौली थाना प्रभारी उदय चंद मीणा के मुताबिक खनन माफिया की तरफ से अवैध खनन करने और परिवहन करने शिकायत पुलिस को काफी समय से मिल रही थी. आज थाने की एक टीम अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निकली. पुठिया के नगला पुलिस की टीम पहुंची. जहां से 6 अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहीं थी.
 
जैसे ही खनन माफियाओं ने पुलिस को देखा तो, वह पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने सभी अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया और उन्हें थाने ले आईं. यह सभी ट्रैक्टर ट्रॉली चांदौली की तरफ से आ रहीं थी. फिलहाल ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिकों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में सजा काट रहे आसाराम को हाई कोर्ट से राहत, भोजन से लेकर इलाज तक की सुविधाएं रहेंगी जारी
रेप केस में सजा काट रहे आसाराम को हाई कोर्ट से राहत, भोजन से लेकर इलाज तक की सुविधाएं रहेंगी जारी
अजमेर से बीमार रिश्तेदार को मिलने दिल्ली आए थे बुजुर्ग दंपती, मालवीय नगर अग्निकांड ने ले ली जान
अजमेर से बीमार रिश्तेदार को मिलने दिल्ली आए थे बुजुर्ग दंपती, मालवीय नगर अग्निकांड ने ले ली जान
राजस्थान: डूंगरपुर में आंधी-तुफान का तांडव, घर और दुकानों के शेड उड़े, लोगों ने भागकर बचाई जान
राजस्थान: डूंगरपुर में आंधी-तुफान का तांडव, घर और दुकानों के शेड उड़े, लोगों ने भागकर बचाई जान
अजमेर में सोनिया की मौत सुसाइड नहीं हत्या थी! पति और ससुर समेत चार गिरफ्तार
अजमेर में सोनिया की मौत सुसाइड नहीं हत्या थी! पति और ससुर समेत चार गिरफ्तार

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
World Famous Rivers: जिंदगी क्या है एक सफर... इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा
जिंदगी क्या है एक सफर... इन 7 नदियों के किनारे बसती है दुनिया, सैर करके आ जाएगा मजा
Embed widget