एक्सप्लोरर

Bhilwara News: भीलवाड़ा में दो समुदायों के बीच विवाद, चाकूबाजी के बाद हिंदूवादी संगठनों ने किया बंद का ऐलान

Bhilwara Latest News: रामनवमी की शाम भीलवाड़ा में लेन-देन के विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में बाजार बंद रखने का ऐलान किया.

Rajasthan News: देशभर में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. जगह-जगह शांतिपूर्ण ढंग से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यात्रा के दौरान माहौल तनावपूर्ण भी हो गया. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से सामने आया, जहां रामनवमी की रात आपसी लेन-देन को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.

रामनवमी की शाम को भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे की फिजा उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब आपसी लेन-देन के विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया. घटना रविवार (6 अप्रैल) देर रात की है, जिसमें समुदाय विशेष के युवकों ने कस्बे के निवासी राकेश डांगी पर चाकू से हमला कर दिया.

पैसे के लेन-देन पर हुआ था विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश डांगी और मुस्लिम समाज के एक युवक के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जो हिंसा में तब्दील हो गया. गंभीर रूप से घायल राकेश को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे तुरंत भीलवाड़ा के एमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद आसींद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चाकूबाजी करने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार समझाइश की जा रही है.

हिंदूवादी संगठनों ने किया बंद का ऐलान
आज (7 अप्रैल) सुबह इस घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने आसींद बाजार को बंद रखने का ऐलान किया. संगठनों ने मुख्य बाजार में नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. साथ ही, इस प्रकार की घटनाओं को सांप्रदायिक सौहार्द के लिए घातक बताया.

फिलहाल आसींद में पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget