एक्सप्लोरर

Rajasthan News: भीलवाड़ा में RSS की शाखा लगाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में हुई मारपीट, समर्थकों ने दिया धरना

Bhilwara RSS: मारपीट में एक पक्ष के दो भाइयों को गभीर चोटें आई हैं. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दूसरे पक्ष के भी दो युवकों को चोट लगी हैं. दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

Bhilwara Fight: राजस्थान के अजमेर (Ajmer) संभाग के भीलवाड़ा (Bhilwara) शहर में रविवार रात को हंगामा खड़ा हो गया. यहां एक मैदान में आरएसएस (RSS) की शाखा लगाने और क्रिकेट खेलने का विवाद शुरू हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई. इस दौरान जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक पक्ष के दो भाइयों को गभीर चोटें आई हैं. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के भी दो युवकों को चोट लगी हैं. उनका भी इलाज कराया गया. दोनों पक्षों की तरफ से भीमगंज थाने में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. घटना के बाद देर रात तक थाने के बाहर हंगामा भी होता रहा. यहीं नहीं, स्थानीय राजनीति से जुड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए.

जानिए पूरा घटनाक्रम
घटना भीलवाड़ा शहर के तिलकनगर स्थिति पार्क में रविवार शाम को हुई. दरअसल, यहां शाम को आरएसएस की शाखा लगती है. इसी पार्क में क्षेत्र के युवक क्रिकेट खेलते हैं. इन दोनों पक्षों के बीच यहां शाखा लगाने और क्रिकेट खेलने का लेकर विवाद पहले से चल रहा था. रविवार शाम काे भी इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के युवकों में झगड़ा हो गया. झगड़ा मारपीट में बदल गया. इस दौरान दो युवकों को गंभीर सिर में चोटें आई हैं. उन्हें शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

संघ समर्थकों ने दिया धरना
इधर, दूसरे पक्ष के दो लड़के भी चोटिल हो गए., जिनका अस्पताल में इलाज करवाया गया. घटना के बाद आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बीजेपी और अन्य संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भीमगंज थाने के बाहर जमा हाे गए. कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर धरना देने लगे. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने देर रात तक दादोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद देर रात दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट की रिपोर्ट दी.

जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारी नरेंद्र दायमा ने बताया कि एक ही मैदान में आरएसएस की शाखा लगाने और क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों में विवाद हुआ. दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट ले ली गई है और उसी आधार पर जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Panchayati Raj Diwas: राजस्थान की पंचायतों से शुरू होगा नशे के खिलाफ अभियान, युवा होंगे मुख्य फोकस, नागौर बनेगा केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान विधानसभा से कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट, टीकाराम जूली बोले- 'बेइज्जती करवाने नहीं आते'
राजस्थान विधानसभा से कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट, टीकाराम जूली बोले- 'बेइज्जती करवाने नहीं आते'
Bharatpur News: शराब की दुकान से परेशान महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, ठेके में लगाई आग, लाखों का नुकसान
भरतपुर: शराब की दुकान से परेशान महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, ठेके में लगाई आग, लाखों का नुकसान
बीकानेर: बॉर्डर पर ड्रोन के साथ मिलीं 5 पिस्तौल-300 जिंदा कारतूस, पाकिस्तान से भेजे जाने की आशंका
बीकानेर: बॉर्डर पर ड्रोन के साथ मिलीं 5 पिस्तौल-300 जिंदा कारतूस, पाकिस्तान से भेजे जाने की आशंका
नागौर: 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, 4 महीने पहले भाई की भी अचानक गई थी जान
नागौर: 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, 4 महीने पहले भाई की भी अचानक गई थी जान

वीडियोज

John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
Embed widget