एक्सप्लोरर

मस्जिद में घुसने वाले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर पार्टी ने साफ किया रुख, 'हमारी विचारधारा सभी...'

MLA Balmukundacharya News: बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य ने मस्जिद में पोस्टर लगाने और भड़काऊ नारेबाजी करने के आरोपों को गलत बताया. उनका कहना है कि पोस्टर मस्जिद की बाहरी दीवारों पर लगाए गए थे.

BJP MLA Balmukundacharya News: जयपुर की हवामहल सीट से बीजेपी विधायक और अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष बाबा बालमुकुंद आचार्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है. दरअसल, बीजेपी विधायक पर आरोप है कि उन्होंने जयपुर की जामा मस्जिद में घुसकर विवादित पोस्टर लगाए और भड़काऊ नारेबाजी करने की थी. 

विधायक का कहना है कि वह और उनका कोई भी समर्थक मस्जिद के अंदर दाखिल नहीं हुआ और ना ही मस्जिद में कोई नारेबाजी की गई. उनका दावा है कि पोस्टर मस्जिद की बाहरी दीवारों पर लगाए गए थे. 

'उम्मीद थी मस्जिद में मौजूद लोग भी साथ आएंगे'- बीजेपी विधायक
बीजेपी विधायक बालमुकुंद ने कहा, "आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ पोस्टर सिर्फ मस्जिद की दीवारों ही नहीं बल्कि आसपास के पूरे इलाके में लगाए गए थे. ऐसे में उन पर लगे आरोप पूरी तरह से गलत हैं. जो भी लोग इस मामले में विरोध कर रहे हैं, उनसे सवाल करना चाहता हूं कि क्या वह आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नहीं हैं? पहलगाम की घटना से पूरा देश दुखी है. मुझे उम्मीद थी कि मस्जिद में मौजूद लोग भी विरोध में हमारे साथ खड़े होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ."

'भावनाएं आहत करने पर खेद'- बालमुकुंदाचार्य
बालमुकुंद आचार्च ने कहा, "अफवाह फैलाकर लोगों को इकट्ठा किया गया. पुलिस की जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा. पुलिस-कानून और सरकार कोई भेदभाव नहीं करती. इसी वजह से शिकायत के आधार पर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. मैंने किसी धर्म विशेष की भावनाओं को आहत नहीं किया. अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो इसका मुझे खेद है, लेकिन आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ आवाज लगातार उठती ही रहेगी."

बीजेपी नेतृत्व ने बालमुकुंद आचार्य को दी नसीहत
इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि मस्जिद परिसर में दाखिल होने और पोस्टर लगाकर नारेबाजी करने के मामले में बीजेपी आलाकमान ने भी उनसे जवाब तलब किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने फोन पर की गई बातचीत में उन्हें भविष्य में इस तरह की चीजों से बचने की नसीहत दी है. 

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि बीजेपी की विचारधारा सभी धर्मों और उनके पूजा स्थलों का सम्मान करने की है. ऐसी चीजों से बचना चाहिए. हालांकि, उन्होंने मौके पर मौजूद कांग्रेस के दोनों विधायकों पर भी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
राजस्थान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! पंप पर पहुंचकर परेशान हुए लोग, जनता को बड़ा झटका
राजस्थान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! पंप पर पहुंचकर परेशान हुए लोग, जनता को बड़ा झटका
राजस्थान: 13 जिलों और 2 करोड़ लोगों पर पानी का संकट! IGNP नहर आज से बंद, 16 लाख बीघा खेती पर भी असर
राजस्थान: 13 जिलों और 2 करोड़ लोगों पर पानी का संकट! IGNP नहर आज से बंद, 16 लाख बीघा खेती पर भी असर
एस जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'
एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal PM Oath Ceremony: बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget