एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: लाल डायरी पर बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी ने राजस्थान सरकार को घेरा, बोले- 'बनेगी काल डायरी'

Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार के मुफ्त बिजली घोषणा के मुद्दे पर बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा, बिजली बिलों के सरचार्ज में अप्रत्यक्ष बढ़ोतरी कर जनता के साथ सरकार ठगी कर रही है.

Ajmer: बीजेपी संगठन प्रभारी और अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी बीते दिनों जोधपुर पहुंचे थे. जहां उन्होंने बीजेपी का 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के बाद मीडिय से बातचीत की. वासुदेव देवनानी ने लाल डायरी के मुद्दे पर कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लाल डायरी में कई राज छिपे हुए हैं. बीजेपी नेता वासुदेव देवनानी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि विधानसभा के पटल पर डायरी क्यों नहीं रखने दिया गय? कांग्रेस के लोग किस बात से डर रहे हैं. 

वासुदेव देवनानी सहित बीजेपी के कई नेताओं ने लाल डायरी का प्रतीक लेकर सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा. देवनानी ने कहा कि ये लाल डायरी कांग्रेस सरकार की 'काल डायरी' बनेगी, क्योंकि इस डायरी में कांग्रेस के काले लेनदेन के एक-एक रुपए का हिसाब है.

उन्होंने सीएम गहलोत को घेरते हुए कहा कि आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के घर ईडी की कार्रवाई के समय उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उनके यहां से ईडी तीन डायरी लेकर गई थी. धर्मेंद्र राठौड़ ने लाल डायरी में हिसाब किताब लिखने की बात भी स्वीकार की थी. वासुदेव देवनानी ने कहा कि साल 2022 में उदयपुरवाटी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद स्वीकार किया था कि, यदि मंत्री राजेंद्र गुढ़ा नहीं होते तो वो आज सीएम भी नहीं होते.

बीजेपी को सचिन पायलट के मुद्दे उठा रही है- वासुदेव देवनानी

राजेंद्र गुढ़ा ने अपने दावों को लेकर नार्को टेस्ट करवाने की बात की थी. इस पर वासुदेव देवनानी कहा कि अगर धर्मेंद्र राठौड़ का नार्को टेस्ट हो जाता है तो सब कुछ सामने आ जायेगा. उन्होंने सीएम अशोक गहलोत का भी नार्को टेस्ट करवाने की मांग की.

बीजेपी विधायक देवनानी ने कहा कि जो मुद्दे सचिन पायलट उठा रहे थे, वहीं मुद्दे जैसे भ्रष्टाचार, पेपर लीक आदि के मुद्दे बीजेपी उठा रही है. इस पर कांग्रेस को इतनी परेशानी क्यों हो रही है. उन्होंने सचिन पायलट को प्रलोभन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें प्रलोभन देकर चुप कर दिया गया, लेकिन बीजेपी चुप नहीं होगी. 

वासुदेव देवनानी ने 'नहीं सहेगा अभियान' का बताया ये उद्देश्य

'नहीं सहेगा राजस्थान' के मुद्दे विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि बीजेपी पिछले कई दिनों से ये अभियान चला रही है. ये अभियान 1 अगस्त को लाखों की संख्या में सचिवालय के घेराव के साथ संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए प्रदेश के सभी विधानसभाओं में तैयारियां की जा रही हैं. देवनानी ने कहा कि 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के माध्यम से बीजेपी जनता के बीच जाकर सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, दलितों के साथ अत्याचार सहित अन्य मुद्दे उठा रही है. सभी मुद्दों पर जनता की शिकायतें भी सुनी जा रही हैं. 

गहलोत सरकार मुफ्त बिजली के नाम कर रही ठगी- वासुदेव देवनानी

मुफ्त बिजली पर वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार प्रदेश की जनता को मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर चुकी है. घोषणा करने के बाद आम जनता पर बिजली के बिलों के सरचार्ज में अप्रत्यक्ष बढ़ोतरी कर, जनता के साथ ठगी का काम कर रही है. बिजली के बिलों में सरचार्ज जुड़ने के बाद घरों और दुकानों के बिल कई गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे आम जनता परेशान है. उन्होंने दावा किया अभी बिजली के बिलो में सेस बढ़ने जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: बीजेपी बांट रही है कांग्रेस नेताओं-सरकार का रिपोर्ट कार्ड, ऐसा है यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का कार्ड

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget