एक्सप्लोरर

Building Collapsed in Ajmer: उर्स से पहले अजमेर दरगाह के पास हादसा, 400 साल पुरानी जर्जर इमारत ढही

Building Collapsed Near Dargah: बताया जा रहा है कि यह एक खादिम की पुरानी इमारत थी जो करीब 400 साल पहले अकबर के जमाने में बनी थी. बिल्डिंग ढहने पर मलबा गिरा तो आसपास खड़े लोग दौड़कर दूर चले गए.

Building Collapsed in Ajmer Sharif Dargah: अजमेर में स्थित विश्व विख्यात ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ के पास मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां दोपहर करीब 3.30 बजे दरगाह के गेट नंबर 5 के सामने तीन मंजिला इमारत ढह गई. 8 जनवरी से ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती का 812वां उर्स शुरू होने से ठीक पहले हुए इस हादसे ने प्रशासन के होश उड़ा दिए. अचानक हुए इस हादसे ने हड़कंप मचा दिया. 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंचा. एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बचाव कार्य के दौरान अजमेर रेंज आईजी लता मनोज कुमार, जिला कलेक्टर भारती दीक्षित, एसपी चूनाराम जाट मौके पर मौजूद रहे. हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है.

खादिम की थी पुरानी बिल्डिंग
घटना के वक्त मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद ने बताया कि यह रिहायशी इलाका है. घटना के वक्त इमारत में कोई नहीं था. यह एक खादिम की पुरानी इमारत थी जो करीब 400 साल पहले अकबर के जमाने में बनी थी. बिल्डिंग ढहने पर मलबा गिरा तो आसपास खड़े लोग दौड़कर दूर चले गए. सब सुरक्षित हैं.

विधानसभा अध्यक्ष ने कलेक्टर से ली जानकारी
हादसे के बाद विधानसभा अध्यक्ष व अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने दिल्ली से ही अजमेर कलेक्टर भारती दीक्षित को कॉल कर घटना की जानकारी ली. अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने मीडिया से कहा कि बिल्डिंग ढहने की खबर दुखद है. जानकारी मिलने के तुरंत बाद एसडीएम और पुलिस अधिकारी से बात की. फिलहाल किसी जनहानि का समाचार नहीं मिला है. जर्जर इमारतों को हटवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करूंगी, ताकि दरगाह और यहां आने वाले जायरीनों की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे.

स्टे के कारण नहीं गिरा सके बिल्डिंग
अजमेर जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने मीडिया को बताया कि एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस समेत प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंची. किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. जो बिल्डिंग गिरी है उसे प्रशासन ने जर्जर घोषित कर दी थी. कल सोमवार ही मैंने और प्रशासनिक टीम ने इसका मौका मुआयना किया था और इस बिल्डिंग को खाली करवा दिया था. इस बिल्डिंग पर कोर्ट का स्टे होने के कारण इसे गिरा नहीं पाए. 8 जनवरी से शुरू होने जा रहे उर्स के मध्य नजर दरगाह क्षेत्र के आसपास की अन्य जर्जर इमारतों का सर्वे करवाकर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी तरह की अनहोनी घटना उर्स के दौरान नहीं हो.

आसपास की इमारतों को करवाया खाली
अजमेर रेंज आईजी लता मनोज कुमार ने मीडिया को बताया कि जर्जर बिल्डिंग गिरने की सूचना पर कलेक्टर, एसपी समेत पूरा प्रशासनिक दल मौके पर पहुंचा. जो भी टीम और एजेंसी बचाव कार्य के लिए काम करती है वो सभी मौके पर मौजूद है. प्रयास कर रहे हैं कि किसी को कोई नुकसान नहीं हो. आसपास की कुछ बिल्डिंग जर्जर नजर आ रही है, उन्हें भी खाली करवा रहे हैं ताकि कोई और हादसा न हो. फिलहाल किसी तरह की जनहानि सामने नहीं आई है. मलबा हटवाकर देख रहे हैं कि कोई नीचे नहीं दबा हो.

ये भी पढ़ें

Truck Driver Strike: राजस्थान में 5 जनवरी से प्राइवेट बस, ट्रक और टैक्सी की हड़ताल, नए कानून पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: कारोबारी पर फायरिंग, हमलावर को कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात
जयपुर में कारोबारी पर फायरिंग, हमलावर को कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात
LPG Crisis: जैसलमेर में सिलेंडर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा! छापेमारी के बाद गैस एजेंसी का गोदाम सीज
जैसलमेर में सिलेंडर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा! छापेमारी के बाद गैस एजेंसी का गोदाम सीज
Sirohi News: दिनदहाड़े ज्वैलर से लूट, 80 वर्षीय व्यापारी से सोना-चांदी और नकदी छीनकर भागे बदमाश
सिरोही में दिनदहाड़े ज्वैलर से लूट, 80 वर्षीय व्यापारी से सोना-चांदी और नकदी छीनकर भागे बदमाश
170 दिनों का हिसाब कौन देगा? सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई पर बोले पूर्व CM अशोक गहलोत
170 दिनों का हिसाब कौन देगा? सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई पर बोले पूर्व CM अशोक गहलोत

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget