एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: चित्तौड़गढ़ में 8 कांग्रेस पार्षदों ने कार्यवाहक सीएम अशोक गहलोत को सौंपा इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

Rajasthan Congress: राजस्थान चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद कांग्रेस में समीक्षाओं का दौर जारी है. चित्तौड़गढ़ जिले के 8 पार्षदों ने इस्तीफा सौंप दिया है.

Chittorgarh Congress Councillor Resignation: राजस्थान विधानसभा चुनाव में रिवाज नहीं बदला, लेकिन राज बदल गया है. कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर बीजेपी ने शानदार वापसी की है. बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में खलबली मच गई. कांग्रेस नेता हार का विश्लेषण करने में जुटे हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चित्तौड़गढ़ जिले के 8 पार्षदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चित्तौड़गढ़ के अलावा कई अन्य जगहों से भी इस्तीफे सामने आने की चर्चाएं बनी हुई हैं. आइए जानते हैं यहां के कांग्रेस पार्षदों ने इस्तीफा क्यों दिया?

दरअसल, उदयपुर नगर परिषद के 8 पार्षदों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम इस्तीफा सौंपा है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि यहां के पर सभी मनोनीत पार्षद थे, जिन्हें नगर परिषद में अनुशंसा पर लगाया गया है. इसी प्रकार अन्य भी कई पद हैं, जिन पर नियुक्ति राज्य सरकार की अनुशंसा पर किया गया था. यह सब भी इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि राजस्थान में सरकार बदल गई है. 

इस्तीफे में क्या लिखा पार्षदों ने?
त्यागपत्र में पार्षदों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संबोधित करते हुए लिखा है कि "हम कांग्रेस पार्टी के सकिय सदस्य हैं, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत की अनुशंसा पर आपने हम प्रार्थीगणों को कांग्रेस राजस्थान सरकार में नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में मनोनित पार्षद के पद पर नियुक्त किया था. जिसका हम सभी ने पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से उक्त पद पर कार्य किया है." 

चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस की हार
पत्र में आगे लिखा कि "वर्तमान में यानी साल 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव हुए. उसमें कांग्रेस की सरकार बदल जाने से हम अपने पद की गरिमा बनाये रखते हुए स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहे हैं." बता दें कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से सुरेंद्र सिंह जाड़ावत विधायक रह चुके हैं. इस बार चित्तौड़गढ़ सीट से कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था, हालांकि उन्हें बीजेपी के बागी नेता और निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनावी रण में चंद्रभान सिंह आक्या से हार का सामना करना पड़ा. चंद्रभान सिंह आक्या ने सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को 6823 वोटों के अंतर से हराया. यहां पर बीजेपी प्रत्याशी नरपत सिंह रजवी तीसरे स्थान पर रहे.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan New CM: भरतपुर जिले से उगा सत्ता का सूरज, नवनियुक्त सीएम भजनलाल के घर लगा बधाई देने वालों का तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ साजिश हुई, वरना मैं बनता कांग्रेस अध्यक्ष', अशोक गहलोत के दावे से मचा हड़कंप
'मेरे साथ साजिश हुई, वरना मैं बनता कांग्रेस अध्यक्ष', अशोक गहलोत के दावे से मचा हड़कंप
राजस्थान: जोधपुर में पानी के होद में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
राजस्थान: जोधपुर में पानी के होद में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
कोटा महंत हत्याकांड: प्रशासन से सहमति के बाद साधु-संतों का धरना समाप्त, 3 मांगों पर अड़े थे संत
कोटा महंत हत्याकांड: प्रशासन से सहमति के बाद साधु-संतों का धरना समाप्त, 3 मांगों पर अड़े थे संत
कोटा महंत हत्याकांड पर बढ़ा बवाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर साधु-संत
कोटा महंत हत्याकांड पर बढ़ा बवाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर साधु-संत

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget