एक्सप्लोरर

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में स्कूल जा रहे 6 साल मासूम पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, मौके पर दर्दनाक मौत

Chittorgarh Dog Attack: चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कुत्तों के झुंड ने एक स्कूल बच्चे पर हमला बोल दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

Chittorgarh Dog Attack News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार (18 मार्च) सुबह को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां अपने घर के करीब 6 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. कत्तों ने बच्चे को इस कदर नोचा की उसकी मौत हो गई. उसे बचाने के लिए आसपास के लोग पहुंचे तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. 

इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है. यह पूरा मामला चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली क्षेत्र का है. जहां एक बच्चा स्कूल जा रहा था, उसी समय कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला बोल दिया. परिजनों ने घायल बच्चे को आनन फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया. डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. पारसोली पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा. 

स्कूल जाते समय कुत्तों ने किया हमला
कार्यवाहक थाना प्रभारी एएसआई भवानी सिंह ने बताया कि घटना आज सोमवार सुबह की है. 6 वर्षीय आयुष खटीक क्षेत्र के ही मेवाड़ पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था. आयुष हमेशा की तरह सुबह स्कूल के लिए घर से निकला था. घर से 50 से 60 मीटर की दूरी पर पहुंचा कि अचानक आधा दर्जन कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया. 

'घटना के समय मौके पर नहीं था कोई'
पुलिस के मुताबिक, उस वक्त आस पास कोई मौजूद नहीं था. कुत्ते आयुष को नोच रहे थे, जिससे उसके चीखने चिल्लाने की आवाज पर कुछ लोग वहां पहुंचे. लेकिन तब तक कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोच डाला था. थाना प्रभारी एएसआई भवानी सिंह ने बताया कि उसके गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर कुत्तों के काटने के गहरे गहरे घाव थे. 

पता चलने पर परिवार के लोग दौड़ पड़े और उसे लेकर पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी. जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जैसे ही इस घटना का पता चला, बड़ी संख्या में गांव के लोग भी पहुंच गए.  

'सांस की नली बंद होने से मौत'
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारसोली के चिकित्सक डॉ. राजेश गुर्जर ने बताया कि कुत्तों ने बेरहमी से बच्चे को नोच लिया था. गले में गहरे घाव से उसके सांस की नली ब्लॉक हो गई. सांस की नली अवरुद्ध होने से उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर पूरे गांव में गम का माहौल नजर आया. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: सियासी राजघरानों का गढ़ हैं राजस्थान की ये दो लोकसभा सीटें, जानें इस बार क्या हैं समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

170 दिनों का हिसाब कौन देगा? सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई पर बोले पूर्व CM अशोक गहलोत
170 दिनों का हिसाब कौन देगा? सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई पर बोले पूर्व CM अशोक गहलोत
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
कोचिंग सिटी कोटा में गैस संकट! हॉस्टल मेस में भट्ठियों पर बन रहा खाना, स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें हो रहीं बंद
कोचिंग सिटी कोटा में गैस संकट! हॉस्टल मेस में भट्ठियों पर बन रहा खाना, स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें हो रहीं बंद

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget