एक्सप्लोरर

Rajasthan: चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर धूं-धूं कर जली कार, जलकर हुई होटल मालिक की मौत, पुलिस ने बरामद किया कंकाल

राजस्थान के चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर कार में आग लग गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार से एक व्यक्ति का कंकाल मिला. बताया जा रहा है कि मृतक होटल का मालिक है जो दूध लेने के लिए निकला था.

Rajasthan Man Burnt In Car: राजस्थान के चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे (Chittorgarh-Kota Highway) पर एस दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कार में आग लगने के कारण होटल मालिक जिंदा जल गया. घटना 27 मार्च की है जब होटल मालिक सुबह करीब 5 बजे दूध लेने जा रहा था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से धूं-धूं करके जल रही गाड़ी की आग बुझाई गई.

इस दौरान पुलिस को वाहन से एक व्यक्ति का कंकाल (Skeleton) बरामद हुआ. वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है जिसकी वजह से माना जा रहा है कि पहले उसकी गाड़ी किसी दूसरे वाहन से टकराई जिसके बाद आग लग गई और होटल मालिक उसी में जलकर मर गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गाड़ी से मिला होटल मालिक का कंकाल
बता दें कि बस्ती इलाके के सुरजना निवासी मांगीलाल धाकड़ (48) पुत्र मोहन लाल धाकड़ अपनी कार से दूध लेने डेयरी जा रहे थे. सोमवार की सुबह करीब 5 बजे वे अपने होटल से 5 किलोमीटर दूर स्थित गोपालनगर डेयरी के लिए निकले थे. अभी करीब तीन किलोमीटर ही आगे निकले थे कि तभी आछोड़ा चौराहे पर उनकी गाड़ी में आग लग गई और मांगीलाल धाकड़ अपनी जान न बचा सके. वे कार में ही जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई. चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर ऑल्टो कार (Alto Car) में आग लगी तो इसे देख आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार में मौजूद रहा होटल मालिक पूरी तरह से जल गया था.

आग लगने से पहले गाड़ी की टक्कर होने की आशंका
सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी की आग बुझी तो वाहन से मांगीलाल का कंकाल मिला. पुलिस को संदेह है कि मांगीलाल की गाड़ी का पहले एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद उसकी कार में आग लग गई. वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है और पुलिस को मौके पर दूसरी गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं जिसके बाद दुर्घटना की संभावना और बढ़ गई है. अब पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है. 

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस विधायक भरत सिंह का BJP सरकार पर हमला, बोले- 'देश में चीन और रूस जैसा माहौल, वहां लोगों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: जोधपुर में पानी के होद में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
राजस्थान: जोधपुर में पानी के होद में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
कोटा महंत हत्याकांड: प्रशासन से सहमति के बाद साधु-संतों का धरना समाप्त, 3 मांगों पर अड़े थे संत
कोटा महंत हत्याकांड: प्रशासन से सहमति के बाद साधु-संतों का धरना समाप्त, 3 मांगों पर अड़े थे संत
कोटा महंत हत्याकांड पर बढ़ा बवाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर साधु-संत
कोटा महंत हत्याकांड पर बढ़ा बवाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर साधु-संत
Kota News: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
कोटा: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
India 1st Innings Highlights: भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
Sunday Box Office LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
LIVE: 'पेद्दी' की आंधी में धुआं हुई 'बंदर', 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
UP Rojgar Mela 2026: यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget