एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'आयुष्मान भारत योजना' का बढ़ाया जाए दायरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से की मांग

Ashok Gehlot Latest News: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी से यह अपील की है कि आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाया जाए.

Jaipur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने वाली 'आयुष्मान भारत' योजना का दायरा बढ़ाने की मांग की है. राज्य सरकार की 'चिरंजीवी योजना' की तर्ज पर देश के सभी नागरिकों के लिए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लागू किया जाए. गहलोत ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्र सरकार द्वारा 'आयुष्मान भारत' योजना चलाई जा रही है, लेकिन इसमें केवल सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना-2011 (एसईसीसी) के पात्र परिवार ही शामिल हैं. इस शर्त के कारण देश की केवल 40 फीसदी आबादी को ही पांच लाख रुपये के बीमा वाली इस योजना का लाभ मिल पाता है.''

चिरंजीवी योजना से मिल रही है 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा
सीएम ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार ने 'चिरंजीवी योजना' लागू की है. जिसमें प्रदेश के लगभग सभी आठ करोड़ लोगों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है. मुख्यमंत्री ने कहा, ''एसईसीसी और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के पात्र परिवारों और संविदा कर्मियों व लघु और सीमांत किसानों को कोई प्रीमियम देने की आवश्यकता नहीं है. यही नहीं, किसी भी अन्य आय वर्ग का परिवार भी सिर्फ 850 रुपये में चिरंजीवी योजना में जुड़ सकता है.''

Udaipur News: इस अस्पताल में होगा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की इलाज, उपलब्ध कराई गईं हाईटेक मशीन

सीएम ने किया अपील
गहलोत ने लिखा कि आज के दौर में महंगे होते इलाज के कारण एसईसीसी के पात्र परिवारों के अलावा मध्यम वर्ग को भी देशभर में 'चिरंजीवी योजना' जैसी योजना की आवश्यकता है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए लिखा, ''मैं आपसे निवेदन करता हूं कि 'आयुष्मान भारत' योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें 'चिरंजीवी योजना' की तर्ज पर देश के सभी नागरिकों के लिए दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लागू किया जाए.''

यह भी पढ़ें-

PM Cares For Children: कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू हुई PM Cares For Children योजना, मिलेंगे ये लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawai Madhopur News: पहले बच्चों को पानी के टैंक में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूद मां ने की आत्महत्या
सवाई माधोपुर: पहले बच्चों को पानी के टैंक में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूद मां ने की आत्महत्या
Holi 2026: जयपुर के गुलाल गोटे सिर्फ राजस्थान नहीं, दुनिया भर में छाए, बढ़ी बिक्री, जानें- क्यों हैं खास?
जयपुर के गुलाल गोटे सिर्फ राजस्थान नहीं, दुनिया भर में छाए, बढ़ी बिक्री, जानें- क्यों हैं खास?
Rajastha Politics: राजस्थान में बीजेपी की बैलेंस्ड पॉलिटिक्स! कार्यसमिति की लिस्ट में इन नेताओं के नाम ने सबको चौंकाया
राजस्थान में बीजेपी की बैलेंस्ड पॉलिटिक्स! कार्यसमिति की लिस्ट में इन नेताओं के नाम ने सबको चौंकाया
अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर जयपुर में भी गुस्सा, शिया समुदाय ने निकाला आक्रोश जुलूस
अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर जयपुर में भी गुस्सा, शिया समुदाय ने निकाला आक्रोश जुलूस

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget