एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: CM गहलोत के OSD ने मोदी का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासी हलचल, लिखा- 'PM का ये वीडियो जरूर देखें'

Rajasthan News: वीडियो में PM मोदी कह रहे हैं कि आरोप और आलोचना के बीच बड़ी खाई है. आरोपों को आलोचना नहीं समझा जाना चाहिए. आलोचना से हम समृद्ध बनते हैं. आरोप लगाने वालों को गंभीरता से नहीं लिाय जाता.

Ashok Gehlot OSD Shares PM Modi Video: राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलतो के ओएसडी लोकेश शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया है. उनके इस वीडियो ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. लोकेश शर्मा ने पीएम का वीडियो अपलोड कर एक कैप्शन भी लिखा है- 'प्रधानमंत्रीजी का ये वीडियो जरूर देखना चाहिए...'

दरअसल, पूरा मामला यह है कि लोकेश शर्मा ने लिखा, 'कल (गुरुवार को) विधानसभा में मुख्यमंत्री जी ने जबसे तथ्यों के साथ BJP की और अपनी सरकार का 4 साल का काम दिखाया है, उसके बाद विपक्ष को अनर्गल आरोप के सिवा कोई जवाब नहीं सूझ रहा! उन्हें प्रधानमंत्रीजी का ये वीडियो जरूर देखना चाहिए, जिसमें वे बताते हैं 'आरोप और आलोचना के बीच में बहुत बड़ी खाई है!!''

इस वीडियो के जरिए लोकेश शर्मा बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. उनका कहना है कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने चार साल में इतना काम किया है, जितना बीजेपी शासनकाल के चार साल में नहीं हुआ था. 

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया आलोचना और आरोप के बीच अंतर
प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि आलोचना करने के लिए बहुत मेहनत और अध्ययन करना पड़ता है. आलोचना करने के लिए आपको भूत-भविष्य और वर्तमान सब कुछ देखकर स्थिति की तुलना करनी पड़ती है. बड़ी मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर आलोचना संभव होती है. आजकल शॉर्टकट का जमाना है, अब ज्यादातर लोग केवल आरोप लगाते हैं, आलोचना नहीं करते. पीएम मोदी कहते हैं कि आरोप और आलोचना के बीच में बहुत बड़ी खाई है. हम आरोपों को आलोचना न समझें. आलोचना एक प्रकार से वह चीज है, जो हमें समृद्ध बनाती हैं. वहीं, आरोप वह है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूर नहीं है. 

सीएम गहलोत ने बीजेपी से किए थे बड़े सवाल
बीते गुरुवार को राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कुछ सवाल किए थे. सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया कि उनके चार साल के कार्यकाल के दौरान राजस्थान में 266 प्राइमरी स्कूल, 21 जिला अस्पताल, 41 उप जिला अस्पताल, 500 उपकेंद्र, 8 सैटेलाइल अस्पताल खोले, जबकि साल 2013 से 2018 में तत्तकालीन बीजेपी सरकार ने बच्चों के भविष्य और जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया था.

वहीं, चुनावी साल में राजस्थान के बीजेपी नेता लगातार गहलोत सरकार पर हमला बोल रहे हैं, जिसका जवाब सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Bharatpur: छात्रसंघ कार्यालय के लिए स्थानीय विधायक की सहमति जरूरी क्यों? ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जयपुर में स्कूटी को लगी मामूली टक्कर तो भड़की युवती, पत्थर और हेलमेट से बुलेट पर की तोड़फोड़
जयपुर में स्कूटी को लगी मामूली टक्कर तो भड़की युवती, पत्थर और हेलमेट से बुलेट पर की तोड़फोड़
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
विदेश मंत्री के 'दलाल' राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी...
विदेश मंत्री के 'दलाल' राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी...
'ऑटो को 200, कार को 500 रुपये का ही मिलेगा तेल', फ्यूल संकट के बीच जयपुर में लगीं लंबी कतारें
'ऑटो को 200, कार को 500 रुपये का ही मिलेगा तेल', फ्यूल संकट के बीच जयपुर में लगीं लंबी कतारें

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget