एक्सप्लोरर

राजस्थान में अभी नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से निजात, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें इन शहरों का हाल

Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है. ठंड की एक बार फिर वापसी हो गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा.

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है. बीते चौबीस घंटे में कुछ स्थानों पर तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग की तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े आठ बज तक सीकर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, चूरू में 3.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.6 डिग्री, पिलानी में पांच डिग्री, चित्तौड़गढ़ और अलवर में 5.1 डिग्री, डबोक में 5.7 डिग्री, वनस्थली और बीकानेर में 6.2 डिग्री, कोटा में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम आम तौर पर शुष्क रहा. जयपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री व आठ डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क व सामान्य रहने का अनुमान लगाया है. राजस्थान में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी की भी भविष्यवाणी की गई है.

कड़ाके की ठंड बरकरार

शनिवार को दिनभर राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा. सर्द हवाएं चलने से तापमान गिर गया. जयपुर, सीकर, कोटा, उदयपुर, बारां, सिरोही, हनुमानगढ़, अलवर में ठंडक बरकरार रही. दिन में भी लोग ठंड को मात देने के लिए जतन करते नजर आए. मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

जानें इन शहरों का हाल

वहीं, सीकर में 21.5, अलवर में 22, उदयपुर में 22.4, बारां में 22.6, हनुमानगढ़ में 23.7, सिरोही में 19.9, कोटा में 23.4, जैसलमेर में 25.5, जोधपुर- बीकानेर में 25.8, बाड़मेर में 27.4, अजमेर में 24.9, डूंगरपुर में 26.3 और जालोर में 26.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, डिप्टी सीएम बैरवा ने भरतपुर में किया ध्वजारोहण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udaipur News: सैलाना गांव में 2 दोस्तों की तलवार से काटकर हत्या, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
उदयपुर: सैलाना गांव में 2 दोस्तों की तलवार से काटकर हत्या, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
Jaipur News: कारोबारी पर फायरिंग, हमलावर को कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात
जयपुर में कारोबारी पर फायरिंग, हमलावर को कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात
LPG Crisis: जैसलमेर में सिलेंडर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा! छापेमारी के बाद गैस एजेंसी का गोदाम सीज
जैसलमेर में सिलेंडर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा! छापेमारी के बाद गैस एजेंसी का गोदाम सीज
Sirohi News: दिनदहाड़े ज्वैलर से लूट, 80 वर्षीय व्यापारी से सोना-चांदी और नकदी छीनकर भागे बदमाश
सिरोही में दिनदहाड़े ज्वैलर से लूट, 80 वर्षीय व्यापारी से सोना-चांदी और नकदी छीनकर भागे बदमाश

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया-इंडिगो-कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
Embed widget