एक्सप्लोरर

टीकाराम जूली के मंदिर जाने पर BJP विधायक ने कही शुद्धिकरण की बात, आहत दलित नेता बोले- 'कई दिन तक सो नहीं पाया'

Rajasthan Politics: नेता प्रतिपक्ष और दलित नेता टीका राम जूली ने मंदिर शुद्धिकरण मामले को समाज में अब भी मौजूद छुआछूत का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का साथ उन्हें अपनापन देता है.

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दलित नेता टीका राम जूली (Tika Ram Jully) ने मंदिर शुद्धिकरण मामले पर बयान दिया है. शनिवार (12 अप्रैल) को उन्होंने पूर्व BJP विधायक ज्ञान देव आहूजा (Gyan Dev Ahuja) द्वारा उनके अलवर मंदिर दौरे के बाद 'शुद्धिकरण' करने पर गहरी नाराज़गी जताते हुए बताया कि वे कई दिन तक ठीक से सो नहीं पाए और परेशान रहे. वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भी हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित AICC बैठक में चिंता जताई.

जूली ने बताया कि जब उन्होंने यह वीडियो देखा तो उन्हें बेहद दुख हुआ. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उन्होंने कहा, “सोच नहीं सकता कोई ऐसा कैसे सोच सकता है. 2 दिन तक ठीक से सो नहीं पाया, बेचैनी में रहा. मैं 66 कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधित्व करता हूं, एक सौ साल पुरानी पार्टी का नेता हूं. जब मेरे साथ ऐसा हुआ तो आम आदमी का क्या होता होगा?”

राहुल गांधी का हाथ लगा अपनापन- टीका राम जूली
पूर्व BJP विधायक आहूजा ने कहा था कि जूली के 'अशुद्ध' हाथों और पैरों से मंदिर अपवित्र हो गया, जिस पर जूली ने कहा कि इससे जातिगत भेदभाव की गंभीरता सामने आई है. “राहुल गांधी ने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि पार्टी मेरे साथ खड़ी है. एक अपनापन महसूस हुआ,” जूली ने बताया.

AICC मंच से इस मुद्दे को उठाए जाने से उन्हें भरोसा मिला कि समाज में आज भी मौजूद छुआछूत के खिलाफ लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं. उन्होंने कहा, “इससे जागरूकता फैली है और जो लोग इस तरह की सोच रखते हैं, उन्हें भी सीमा समझ में आएगी.”

टीका राम जूली का राजनीतिक इतिहास
राजनीतिक यात्रा की बात करें तो टीका राम जूली ने राजनीति में कदम 'संयोगवश' रखा. उनके पिता लेखराम सरपंच थे, लेकिन राजनीति में खुद उतरने की योजना नहीं थी. 2005 में जिला प्रमुख बने और फिर 2008 में आरक्षित सीट से विधायक चुने गए. 2018 में फिर जीत हासिल कर सामाजिक न्याय मंत्री बने और बाद में कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली.

हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान स्पीकर से माफी मांगने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और उनके बीच मतभेद की अटकलें भी उड़ीं. लेकिन जूली ने इसे बीजेपी की बनाई गई “छवि” करार दिया.

वहीं जूली ने भी साफ कहा, “हम बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के दायरे में रहकर काम करेंगे, चाहे कोई कितना भी भड़काने की कोशिश करे.”

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
Rajasthan News: राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल
राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल
Rajasthan में LPG Crisis! वितरक बोले- 1 करोड़ 65 लाख उपभोक्ताओं के सामने संकट, 2-3 दिन का स्टॉक बचा
Rajasthan में LPG Crisis! वितरक बोले- 1 करोड़ 65 लाख उपभोक्ताओं के सामने संकट, 2-3 दिन का स्टॉक बचा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
राज्यसभा चुनाव: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव बोले, 'दावत में जाएंगे और...'
राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव ने साफ की तस्वीर
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget