एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: दिव्या मदेरणा ने मंत्री महेश जोशी और शांति धारीवाल को फिर किया टार्गेट, अजय माकन पर कही ये बात

राजस्थान कांग्रेस में विधायक मंत्रियों पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने भी मंत्रियों पर निशाना साधा है. कांग्रेस हाईकमान ने ऐसी बयानबाजी पर सख्ती दिखाई थी.

Jaipur News: राजस्थान कांग्रेस में सियासी बवंडर लगातार बढ़ रहा है. कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) के जुबानी हमले लगातार जारी है. उन्होंने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) और यूडीएच और संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) को टारगेट किया है. सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री महेश जोशी और यूडीएच और संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल पर बीते एक माह से हमलावर हैं. इस बार पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन (Ajay Maken) का जिक्र करते हुए दोनों नेताओं पर निशाना साधा है.

खड़गे की शपथ के बाद कही ये बात
दिव्या मदेरणा ने बुधवार को कहा कि "एआईसीसी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में माननीय सोनिया गांधी जी को कृतज्ञता का वक्तव्य देने के लिए सभी महासचिव में से एकमात्र अजय माकन जी (प्रभारी राजस्थान) को चुना गया था, निश्चित रूप से कई लोगों को एक स्पष्ट लेकिन कई संकेत दिए गए हैं. आज के मंच से शांति धारीवाल जी और महेश जोशी जी को स्पष्ट संकेत हैं कि अजय माकन जी पर लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं और पूरी तरह से खारिज कर दिए गए हैं."

गहलोत-पायलट समेत कई नेता हुए थे शामिल
बुधवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने एआईसीसी मुख्यालय में शपथ ग्रहण की. इस दौरान कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi),पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल सहित देश के कई बड़े नेता मौजूद रहे. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), पूर्व मंत्री और गुजरात प्रभारी रघु शर्मा (Raghu Sharma), पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot), पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर समेत प्रदेश के कई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे.

 Baran News: RSS प्रचारक को 'पाकिस्तान' से आया धमकी भरा कॉल, गिरफ्तार आरोपी से हुआ ये बड़ा खुलासा

दिव्या के पुराने बयान

6 अक्टूबर, 2022 : "सख्त कार्रवाई हो ताकि यह नजीर पेश हो कि कोई किसी भी पद का व्यक्ति अनुशासनहीनता का हिस्सा बने तो उस पर कार्रवाई होगी. पूरे राजस्थान व भारत में यह संदेश जाएगा कोई इस तरीके की पार्टी विरोधी गतिविधियों का हिस्सा बन आलाकमान को ललकारे ,अनुशासनहीनता करेंगे तो उस पर गाज गिरेगी."

6 अक्टूबर, 2022 : "फर्जी खबरें ना फैलाएं. कौन गिराएगा सरकार? क्या विधायकों को नहीं लड़ना है कांग्रेस सिंबल पर चुनाव ? और इस तरह की गद्दारी करने वालों को जनता पहनाएगी जूतों की माला. भारत जोड़ो यात्रा का नजारा देखो, थोड़े दिनों बाद विपक्षी विधायक भी कई जॉइन करेंगे कांग्रेस."

12 अक्टूबर, 2022 : "महेश जोशी स्वयं मुख्यमंत्री निवास पर हुई विधायक दल की मीटिंग में क्यों नहीं गए? खुद विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर इस्तीफा देने क्यों गए? मदेरणा का मानना है कि यदि वो (महेश जोशी) स्वयं मीटिंग में जाते तो अन्य विधायक भी उनसे प्रेरणा लेते क्योंकि वो पार्टी के मुख्य सचेतक हैं."

19 अक्टूबर, 2022 : "हाईकमान के खिलाफ साजिश वाले लोग सबसे पहले हैं जो कांग्रेस के नए अध्यक्ष को बधाई देने दिल्ली गए हैं. संयोग से श्री खड़गे विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने जयपुर भेजे गए पर्यवेक्षकों में एक थे, जिन्होंने बाद में अनुशासन समिति को एक लिखित रिपोर्ट सौंपी और जिसके आधार पर नोटिस जारी हुए. समय का फेर है. खड़गे जी के लाख बुलाने पर  मिलने तक नहीं आए, विधायक दल की मीटिंग को बॉयकॉट कर समांतर मीटिंग की और यही मुख्य सचेतक और संसदीय कार्य मंत्री प्रतिनिधि बनकर आए तो खड़गे जी के सामने शर्त रखी कि जो फैसला होगा वह 19 अक्टूबर के बाद होगा व हम सिर्फ सोनिया गांधी जी से मिलेंगे."

26 अक्टूबर, 2022 : "एआईसीसी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में माननीय सोनिया गांधी जी को कृतज्ञता का वक्तव्य देने के लिए सभी महासचिव में से एकमात्र अजय माकन जी (प्रभारी राजस्थान) को चुना गया था, निश्चित रूप से कई लोगों को एक स्पष्ट लेकिन कई संकेत दिए गए हैं. आज के मंच से शांति धारीवाल जी और महेश जोशी जी को स्पष्ट संकेत हैं कि अजय माकन जी पर लगाए गए आरोप झूठे व निराधार हैं और पूरी तरह से खारिज कर दिए गए हैं."

नेताओं पर लगे थे अनुशासनहीनता के आरोप
सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री महेश जोशी, यूडीएच और संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल और राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (RTDC) धर्मेंद्र राठौड़ पर अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं. गत 25 सितंबर 2022 को जयपुर में प्रदेश प्रभारी अजय माकन (Ajay Maken) के साथ बतौर कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की बैठक बुलाई थी मगर ये तीनों नेता अनुपस्थित रहे. पार्टी ने इन्हें अलग समानांतर बैठक करने और अनुशासनहीनता के आरोप में अलग-अलग नोटिस जारी किए थे. इन तीनों नेताओं ने पार्टी आलाकमान को जवाब में अपनी सफाई भेज दी थी. फिलहाल उस जवाब के बाद पार्टी ने कोई फैसला नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
कोटा: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
Kota News: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार
कोटा: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार
Kota News: फरार हार्डकोर अपराधी के अवैध साम्राज्य पर गरजा बुलडोजर, 1 करोड़ की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
कोटा: फरार हार्डकोर अपराधी के अवैध साम्राज्य पर गरजा बुलडोजर, 1 करोड़ की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
Bharatpur News: मामी ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग भांजी का कराया जेंडर चेंज, बोली- 'अब हम पति-पत्नी...'
भरतपुर: मामी ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग भांजी का कराया जेंडर चेंज, बोली- 'अब हम पति-पत्नी...'

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget