एक्सप्लोरर

'सरकार को उनका पासपोर्ट...', राहुल गांधी के बयान पर भड़के सीपी जोशी, कर दी ये बड़ी मांग

CP Joshi On Rahul Gandhi: सीपी जोशी ने कहा, 'राहुल गांधी को हमारे देश के बारे में बुरा-भला कहने का अधिकार किसने दिया? उन्हें तो लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.'

Rajasthan News: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के विदेश दौरे को लेकर लगातार सियासी घमासान जारी है. इस बीच अब चित्तौड़गढ़ के सांसद और राजस्थान के पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने कांग्रेस नेता का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है.

बीजेपी सांसद सीपी जोशी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "देश का कोई भी व्यक्ति देश में कहीं भी जा सकता है और अपनी राय व्यक्त कर सकता है, उन्हें ऐसा करने की आजादी है. लेकिन मैं राहुल गांधी और कांग्रेस से पूछना चाहूंगा कि दुनिया का ऐसा कोई नेता बता दें जिसने भारत में आकर अपने ही देश के सुरक्षा बलों, किसानों और पिछड़े वर्गों के बारे में बुरा-भला कहा हो?"

उन्होंने कहा कि "राहुल गांधी को हमारे देश के बारे में बुरा-भला कहने का अधिकार किसने दिया? या तो उन्हें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या सरकार को उनका पासपोर्ट जब्त कर लेना चाहिए. मैंने इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अपील की है."

सीपी जोशी ने अपने पत्र में क्या कहा?
सीपी जोशी ने ओम बिरला को लिखे पत्र कहा, "विदेश की धरती पर राहुल गांधी के दिए बयान किसी भी तरह से एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के तौर पर सही नहीं है. राहुल गांधी के बयान राजनीतिक नहीं बल्कि विशुद्ध तौर पर देश विरोधी गतिविधियों के दायरे में आते हैं, जो उनके आचरण को संदिग्ध बनाता है."

अपने पत्र में सीपी जोशी ने आगे लिखा, "दशकों तक आतंकवाद की मार झेल चुके सिख समुदाय को लेकर ये बयान देना कि भारत में उन्हें पगड़ी सहित अपने दूसरे पवित्र पहचानों की छूट नहीं है, एक निकृष्टतम मिसाल है. जाहिर है, वो कनाडा और अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादियों के एजेंडे को मजबूत करना चाहते हैं."

सीपी जोशी ने लिखा, "बतौर नेता विपक्ष राहुल अपने देश के उद्योगपतियों के नाम लेकर उनके खिलाफ मुहिम चला रहे हैं. क्या पूरी दुनिया में कोई एक भी ऐसी मिसाल है जब कोई पक्ष या विपक्ष का नेता दूसरे देश में जाकर अपने देश के उद्योगपतियों के खिलाफ बयानबाजी करता दिखा. आखिर राहुल गांधी के इस बयान के पीछे क्या मंशा है? विपक्ष के नेता राहुल भारतीय समाज को बांटने की कोशिश कर उसकी एक विकृत तस्वीर पेश करते हैं."

ये भी पढ़ें- तिरुपति मंदिर के प्रसाद पर आचार्य संगम का विवादित बयान, बोले- 'वह क्यों चुप हैं जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 5 लाख पदाधिकारी बनाने का लक्ष्य
राजस्थान: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 5 लाख पदाधिकारी बनाने का लक्ष्य
गैस किल्लत के बीच जयपुर में सिलेंडर चोरी की अनूठी वारदात, स्कूटी फिसलने से पकड़े गए आरोपी
गैस किल्लत के बीच जयपुर में सिलेंडर चोरी की अनूठी वारदात, स्कूटी फिसलने से पकड़े गए आरोपी
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर भड़के अशोक गहलोत, कर दी ये बड़ी मांग
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर भड़के अशोक गहलोत, कर दी ये बड़ी मांग
राजस्थान: एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का पर्दाफाश, पाक हैंडलर्स को भेजता था खुफिया जानकारी, सुमित कुमार गिरफ्तार
राजस्थान: एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का पर्दाफाश, पाक हैंडलर्स को भेजता था खुफिया जानकारी, सुमित कुमार गिरफ्तार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War
Nissan Gravite Drive Review | This is your 1st Car! | Auto Live #nissan
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? | Auto Live
Skoda Octavia vRS India review | Auto Live #skoda #octavia
TATA Altroz iCNG Range Test | Auto Live #tata #altroz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में फंसे रहे दुनिया के सैकड़ों जहाज, लेकिन भारत के टैंकर को किया गया पास, LPG संकट के बीच आई एक और खुशखबरी
होर्मुज में फंसे दुनिया के सैकड़ों जहाज, लेकिन भारत के टैंकर रवाना, LPG संकट के बीच आई खुशखबरी
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'26/11 अटैक का बदला लिया', धुरंधर 2 को लेकर बोले अर्जुन रामपाल, सुनाई आपबीती
'26/11 अटैक का बदला लिया', धुरंधर 2 को लेकर बोले अर्जुन रामपाल, सुनाई आपबीती
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
मुजारबानी के बाद दासुन शनाका ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, IPL की पूर्व चैंपियन टीम में मारी एंट्री
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार, वीडियो वायरल
नदी किनारे इश्क फरमा रहा था कपल, तभी लट्ठ लेकर पहुंच गया लड़की का पिता, जमकर हुई जूतम पैजार
EPFO 3.0 पर कितने दिन में क्लेम होगा सेटल, जान लीजिए आसान तरीका?
EPFO 3.0 पर कितने दिन में क्लेम होगा सेटल, जान लीजिए आसान तरीका?
Embed widget