एक्सप्लोरर

Rajasthan: महंगाई राहत कैंप में शख्स ने रखी अजीबोगरीब डिमांड, बोला- 'दिला दो घरवाली..', SDM ने दिया गजब का जवाब

Rajasthan Inflation Relief Camp: दौसा में एक युवक ने 'पत्नी उपलब्ध कराने हेतु' शिविर प्रभारी तहसीलदार को प्रार्थना पत्र थमा दिया. हैरानी की बात ये है कि तहसीलदार ने इसमें कार्रवाई के निर्देश भी दिए.

Mehngai Rahat Shivir Rajasthan: राजस्थान के दौसा में लगे महंगाई राहत शिविर में कल एक युवक ने प्रशासन के सामने अजीबो-गरीब मांग रख दी. इस पत्र में उसने एक सुंदर सी घरवाली दिलाने की मांग की. रोचक बात यह है कि उसके पत्र पर तहसीलदार ने कार्रवाई के लिये आदेश भी दे दिया है. हल्का पटवारी को जांच कर आवश्यक करने के निर्देश होने के बाद प्रशासन में हलचल मच गई. तहसीलदार के इस आदेश का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, कल्लू महावर नामक युवक ने गांगदवाड़ी में मुख्यमंत्री राहत कैंप प्रभारी तहसीलदार को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पत्नी कैसी होनी चाहिए उसकी विशेषताओं का भी उल्लेख किया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. 

क्या है प्रार्थना पत्र में 

जो पत्र दिया गया है उसमें क्या लिखा गया है. उसने लिखा है कि मेरी घरेलू परिस्थितियों प्रतिकूल है, मैं घर में अकेला रहता हूँ और परेशान हूं. इसके साथ ही घर के कार्य करने में असमर्थ हूं, इसलिए घरेलू कार्य करने एवं मेरी सहायता के लिए प्रशासन प्राथमिकता के साथ मुझे पत्नी उपलब्ध करा दें.कल्लू ने कैंप प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पत्नी कैसी होनी चाहिए इसकी विशेषताएं भी लिखा है. जिसमें बीवी पतली, गोरी और उम्र करीब 30 से 40 वर्ष होनी चाहिए की बात लिखी है. इसके साथ ही कार्य मे अग्रणी होनी चाहिए.  इस तरह लिखे हुए पत्र की चर्चा खूब रही है लेकिन अब प्रशासन ने इसे  गंभीरता से लेते हुए निरस्त कर दिया है.

एसडीएम ने कहा-निरस्त हुआ ये पत्र 

एसडीएम सिकराय राकेश मीणा का कहना है कि ये पत्र केवल मजाक के लिए लिखा गया था. उस पर तहसीलदार ने इसलिए साइन कर दिया कि वो सही से देख नहीं पाए. उस पत्र को निरस्त कर दिया गया है. वो बस प्रैंक करने के लिए लिखा गया था. ऐसे पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती. 

सतीश पूनियां ने ट्वीट कर ली चुटकी

खत वायरल होने के बाद राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने भी इसे ट्वीट करते हुए सीएम गहलोत के सामने डिमांड रख दी. उन्होंने कहा- 'माननीय जादूगर जी, आप तो जादू जानते हैं. कृपया जादू करके पीड़ित को एक अदद बिनणी उपलब्ध करवाकर 'राहत' प्रदान करावें, ताकि वो घरेलू कामों की 'आफ़त' से बच सके.'

यह भी पढ़ें: Rajasthan: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की घिनौनी हरकत! खेलने के बहाने बच्चों को बुलाता था घर, रेप के आरोप में गिरफ्तार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget