एक्सप्लोरर

डीग में ACB के हत्थे चढ़ा CMHO का असिस्टेंट, पति-पत्नी से इस मामले में मांगी थी 30 हजार की रिश्वत

Deeg News: डीग सीएमएचओ के वरिष्ठ सहायक को जयपुर एसीबी की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. वहीं एसीबी मामले की जांच में जुटी हुई है.

Rajasthan News: राजस्थान में रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों पर एसीबी का एक्शन जारी है. डीग जिले में कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के वरिष्ठ सहायक को 30 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सीएमएचओ कार्यालय में कर्मचारियों की चल रही जांच को उनके पक्ष में कराने के लिए जांच कमेटी के सदस्य एवं सीएमएचओ को देने के लिए रिश्वत मांगी गई थी.

30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा
बता दें कि जयपुर एसीबी की टीम में डीग के सीएमएचओ कार्यालय में कार्रवाई करते हुए CMHO के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को 30 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी ने कर्मचारी पति-पत्नी के पक्ष में जांच करने के लिए जांच कमेटी के नाम से 40 हजार की रिश्वत मांगी गई थी. जिसका सौदा 30 हजार में तय हुआ. शुक्रवार को देवेंद्र सिंह डीग के लक्ष्मण मंदिर स्थित गणेश मंदिर के पास 30 हजार की रिश्वत देने गया तो, एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

जांच रिपोर्ट पक्ष में कराने के रूप में मांगी रिश्वत
ACB के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा के अनुसार, ACB की विशेष अनुसंधान टीम SIU जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी. जिसमें परिवादी ने बताया था कि उसके और उसकी पत्नी के खिलाफ एक जांच की जा रही है.दोनों पति-पत्नी के पक्ष में जांच करने के एवज में वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह जांच कमेटी के अध्यक्ष और उनके सदस्यों के नाम से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है. जिस पर ACB के उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह के सुपरविजन में SIU की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया. परिवादी जब देवेंद्र सिंह को रिश्वत देने के लिए पहुंचा तो ACB की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

मामले को लेकर क्या कहती है एसीबी?
एसीबी जयपुर के सीआई रघुवीर शरण सिंह ने बताया है कि जिला डीग सीएचसी जुरहरा में पदस्थापित कर्मचारियों की एक जांच सीएमएचओ डीग के द्वारा जांच कमेटी बनाकर शुरू करवाई गई थी. जांच कमेटी के सदस्य वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह ने परिवादी के पक्ष में जांच रिपोर्ट बनाने के लिए 40 हजार रुपये सीएमएचओ कमेटी के अध्यक्ष आरसीएचओ एवं कमेटी के अन्य सदस्यों को देने के लिए मांगे. जिसको लेकर परिवादी द्वारा भ्रष्टाचार ब्यूरो मुख्यालय पर शिकायत दी गई. जिसके बाद ट्रेप कार्रवाई की गई सीएमएचओ कार्यालय के पास गणेश मंदिर डीग महल से रिश्वत लेते आरोपी देवेंद्र सिंह वरिष्ठ सहायक सीएमएचओ डीग कार्यालय को रंगे हाथों पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें: अग्निवीरों को CM भजनलाल का बड़ा तोहफा, 'पुलिस और जेल प्रहरी सहित इस भर्ती में मिलेगा आरक्षण'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान के बारां में आपसी विवाद में जमकर हुई चाकूबाजी, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
राजस्थान के बारां में आपसी विवाद में जमकर हुई चाकूबाजी, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
Jodhpur News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
Jodhpur News: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
जोधपुर: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
Bharatpur News: आम से खास तक सभी रंगों में सराबोर, होली का धमाल, जिला कलेक्टर ने जनता के साथ खेली होली
आम से खास तक सभी रंगों में सराबोर, होली का धमाल, जिला कलेक्टर ने जनता के साथ खेली होली

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Embed widget