एक्सप्लोरर

धौलपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और टेंपो की टक्कर में 8 बच्चों समेत 12 की मौत

Dholpur Road Accident: धौलपुर एक्सीडेंट में 12 की मौत हो गई है. बस और टेंपो की टक्कर में 8 बच्चे, 2 महिला और 1 पुरुष की जान चली गई. पुलिस ने शवों की पहचान के बाद उन्हें बाड़ी अस्पताल में रखवाया है.

Dholpur Road Accident: राजस्थान के धौलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर आर ही है. यहां करौली-धौलपुर हाइवे NH-11B पर सुनीपुर गांव के नजदीक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. स्लीपर कोच बस और टेंपो को टक्कर में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. सभी के शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

मामला बाड़ी सदर थाना इलाके का है. टेंपो सवार बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला निवासी थे. सभी बरौली गांव में भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, जब यह हादसा हो गया. 

धौलपुर हादसे में मृतकों की पहचान
धौलपुर सड़क हादसे में स्लीपर बस और टेंपो की टक्कर में 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं. 14 साल की आसमा, 8 साल का सलमान, 6 वर्षीय साकिर, 10 वर्षीय दानिश, 5 साल का अजान, 19 साल की आशियाना, 7 वर्षीय सुखी और 9 वर्षीय सानिफ ने दम तोड़ दिया. इसके अलावा हादसे में दो महिलाओं 35 वर्षीय जरीना और 32 वर्षीय जूली की जान चली गई है. वहीं, हादसे में 38 साल के इरफान उर्फ बंटी की भी मौत हो गई. 

भात कार्यक्रम से वापस आ रहा था परिवार
बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी ने जानकारी दी है कि शहर की करीम कॉलोनी के रहने वाले नहनू और जहीर के परिवार के लोग अपने रिश्तेदार के यहां बरौली गांव गए थे. वहां भात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी वापस आ रहे थे. शनिवार की रात को सुनीपुर गांव के पास एक स्लीपर बस ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी. इस हादसे में 12 जनों की मौत हो गई है. 

हादसे का कारण ढूंढने में लगी पुलिस
घायलों में बस सवार यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं. रविवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लया है. फिलहाल, पुलिस हादसे की वजह जानने में लगी है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में CBI की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत खनन मामले में 10 जगहों पर मारे छापे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, 'बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…'
बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, 'बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…'
जयपुर: फोटोशूट के लिए गुलाबी रंगे गए हाथी की हुई मौत, लापरवाह अधिकारियों और विदेशी इंफ्लुएंसर पर एक्शन
जयपुर: फोटोशूट के लिए गुलाबी रंगे गए हाथी की हुई मौत, विदेशी इंफ्लुएंसर पर हो सकता है एक्शन
Jodhpur: जोधपुर की यशवंती सोनी ने रचा इतिहास, 4 साल में 12.5cm लंबे नाखून बढ़ाकर बनाया रिकॉर्ड
जोधपुर की यशवंती सोनी ने रचा इतिहास, 4 साल में 12.5cm लंबे नाखून बढ़ाकर बनाया रिकॉर्ड
जोधपुर: हनुमान मंदिर में ‘पूजा की बारी’ पर बवाल, एक ही परिवार लोगों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
जोधपुर: हनुमान मंदिर में ‘पूजा की बारी’ पर बवाल, एक ही परिवार लोगों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
UP Politics: संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
India-Russia Relations: US-ईरान जंग के बीच Russia के उप प्रधानमंत्री पहुंचे भारत, पुतिन के राजदूत बोले- 'हम करते हैं इज्जत, अमेरिका...'
US-ईरान जंग के बीच Russia के उप प्रधानमंत्री पहुंचे भारत, पुतिन के राजदूत बोले- 'हम करते हैं इज्जत, अमेरिका...'
On This Day: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
Embed widget