एक्सप्लोरर

Eid al-Fitr 2023: राजस्थान में चांद के दीदार के बाद अदा की गई नमाज, ईद के जश्न में डूबे लोग

Rajasthan News: राजस्थान में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद का जश्न मना रहे हैं. कपड़े, फल और सेवाइयों की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

Eid Mubarak 2023: देश में मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr) शनिवार को मनाया जा रहा है. शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, लखनऊ, रांची, गुवाहाटी, भोपाल और जयपुर समेत पूरे देश में चांद नजर आया.  इसके बाद माह-ए-रमजान में आखिरी जुमे को अलविदा नमाज पढ़ी गई. साथ ही ईद का जश्न भी शुरू हो गया. बता दें कि सऊदी अरब में 29 दिनों का रमजान 20 अप्रैल को पूरा हुआ, इसलिए वहां 21 अप्रैल को ही ईद मनाई गई.

उधर, राजस्थान (Rajasthan) में भी हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई जा रही है. राजस्थान के मुफ्ती शेर मोहम्मद खान ने बताया कि शुक्रवार को ईद के चांद का दीदार हो गया है. 22 अप्रैल यानी शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. उन्होंने कहा, 'देशवासियों को  ईद की मुबारकबाद देता हूं. माहे रमजान में 30 दिन के रोजे रखे जाते हैं.इसी के साथ मुकद्दस रमजान का महीना पूरा हुआ. साथ ही माहे रमजान का मुबारक महीना रुखसत होने का ऐलान भी हो गया.' राजस्थान के विभिन्न शहरों, गांवों और कस्बों में चांद दिखने के बाद रोजेदार बड़ी संख्या में मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे. चांद का दीदार होते ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी. ईद-उल-फितर का त्योहार की खरीदारी के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं. शुक्रवार शाम को बाजार में खूब रौनक देखने को मिली.सेवइयां से लेकर फलों और कपड़ों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ देखी गई. 

इस दिन की जाती है जरूरतमंदों की मदद
बता दें कि ईद उल फितर का त्योहार रमजान महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है. इस्लामिक कैलेंडर में 10वें  महीने शव्वाल के पहले दिन इसे मनाया जाता है. ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन धर्मार्थ कार्य भी किए जाते हैं. जिसमें गरीबों को खाना खिलाना (सदका) और दान देना भी शामिल है. इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं. एक दूसरे के गले लगते हैं. त्योहार के साथ ही रोजे और इबादत का महीना समाप्त हो जाता है.

य़े भी पढ़ें-

Rajasthan: आखातीज और पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह की मुखबिरी करेंगे सरकारी कर्मचारी, पढ़ें डिटेल

 

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan: CM भजनलाल का अशोक गहलोत पर पलटवार, कहा- 'मैं जब भी दिल्ली जाता हूं तो...'
राजस्थान: CM भजनलाल का अशोक गहलोत पर पलटवार, कहा- 'मैं जब भी दिल्ली जाता हूं तो...'
Sikar News: ओमान में हुए ड्रोन हमले में खंडेला के युवक की मौत, 4 दिन बाद गांव पहुंचा शव
सीकर: ओमान में हुए ड्रोन हमले में खंडेला के युवक की मौत, 4 दिन बाद गांव पहुंचा शव
Bharatpur News: नींद की झपकी ने बरपाया कहर! डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 7 यात्री घायल
भरतपुर: नींद की झपकी ने बरपाया कहर! डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 7 यात्री घायल
Bhilwara News: 5 शादी के टोटके में पति ने तीसरी पत्नी को छोड़ा, तांत्रिक का चक्कर, मामला दर्ज
भीलवाड़ा: 5 शादी के टोटके में पति ने तीसरी पत्नी को छोड़ा, तांत्रिक का चक्कर, मामला दर्ज

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर चढ़ा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर चढ़ा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
UP Weather: यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
Embed widget