एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जैसलमेर पहुंचा विदेशी पक्षी कुरंजा का पहला जत्था, सुनाई देने लगा पक्षियों का कलरव

Foreign Bird Kuranja: कुरंजा पक्षियों का जत्था हिमालय से होकर यहां आता है. सितंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी का दौर शुरू हो जाता है. मार्च तक कुरंजा पक्षी देश के अलग-अलग क्षेत्रों में रहते हैं.

Jaisalmer News: राजस्थान के थार के रेगिस्तान में इन दिनों विदेशी पक्षी कुरंजा के पहुंचने का दौर शुरू हो गया है. विदेशी पक्षी कुरंजा के पहले जत्थे ने जैसलमेर में डेरा डाल दिया है. खेतोलाई और चाचा गांव के इलाके में तालाबों पर कुरंजा को देखा जा सकता है. अब जैसे-जैसे मौसम बदलेगा धीरे-धीरे इनके अलग-अलग जत्थे आने शुरू हो जाएंगे. अगले 6 महीने तक तालाबों के आसपास अपना डेरा जमा कर रखेंगे. इस मामले में वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम पैमानी ने बताया कि साइबेरिया से ब्लैक समुद्र, चीन, मंगोलिया आदि देशों में सितंबर के महीने में कड़ाके की ठंड का दौर और बर्फबारी शुरू हो जाती है. ऐसे में कुरंजा पक्षी भारत व पश्चिमी राजस्थान का रुख करते हैं. 

कुरंजा पक्षियों का जत्था हिमालय की चोटी से होकर यहां आता है. सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में सर्दी का दौर शुरू हो जाता है. फरवरी मार्च महीने तक सर्दी का मौसम रहता है. तब तक विदेशी मेहमान कुरंजा पक्षी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में रहते हैं. वन्यजीव प्रेमी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कुरंजा पक्षी तालाबों व सुरक्षित जगह की तलाश कर रहे थे. अब खेतोलाई व चाचा गांव के पास तालाबों पर पड़ाव डाल दिया है. पहले जत्थे के बाद अब कुरंजा का आना शुरू हो गया है. 6 महीने सरहदिय जिले के कई तालाबों और आसपास के क्षेत्र में कुरंजा पक्षी की कलरव सुनाई देगी. 

सर्दियों के मौसम में राजस्थान आते हैं विदेशी पक्षी कुरंजा
कुरंजा पक्षी के जत्थे आने से पहले उनके कुछ पक्षी यहां पहुंचते हैं. जो अपने पहले के सालों के स्थलों को पहचान कर सुरक्षित व जल भराव स्थलों को चिह्नित कर स्थलों पर आसमान में ही रहकर चक्कर लगाकर पूरी जांच पड़ताल के बाद यह कुरंजा पक्षी नीचे उतर कर पड़ाव डालते है. कुरंजा का पहला जत्था पहुंच गया है. वन्यजीव प्रेमी ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान में गिरावट होगी. वैसे-वैसे कुरंजा पक्षियों के जत्थे आते जाएंगे. सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा पश्चिमी राजस्थान के कई क्षेत्रों में कुरंजा पक्षियों के जत्थे डेरा डालते हैं. 

कुरंजा पक्षियों ने तालाबों के किनारे जमाया डेरा
अभी शुरुआती दौर में आसपास के इलाके के तालाबों पर कुरंजा को देखा जा सकता है. इसके साथ ही पोकरण, गुड्डी, रामदेवरा, फलोदी के पास खीचन और जलभराव वाली जगह पर इनका प्रवास होता है. एक अनुमान के अनुसार जिले में लाखों की संख्या में कुरंजा पक्षी प्रवास करते हैं. कुरंजा पक्षी का प्रवास तालाबों के पास खुले मैदान व समतल जमीन पर रहता है. इनका मुख्य भोजन मोतिया घास होती है. इसके साथ ही पानी के पास पैदा होने वाले कीड़े मकोड़े खेतों में होने वाले मतीरे भी इनके पसंदीदा भोजन हैं. कुरंजा पक्षी का वजन करीब 2 से ढाई किलो होता है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: कल भरतपुर आएंगे राज्यपाल कलराज मिश्र, विद्या भारती विद्यालय का करेंगे लोकार्पण

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: जोधपुर में नशे के खिलाफ AGTF सख्त, पॉश सोसाइटी में चल रही ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
राजस्थान: जोधपुर में नशे के खिलाफ AGTF सख्त, पॉश सोसाइटी में चल रही ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम प्रभावित, जयपुर में कंटेनर यार्ड में पसरा सन्नाटा!
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम प्रभावित, जयपुर में कंटेनर यार्ड में पसरा सन्नाटा!

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
MS Dhoni IPL 2026: क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया,
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया, "बेटी हुई है"
Haryana Board Exam 2026: हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
Embed widget