एक्सप्लोरर

'वोट के लिए ममता बनर्जी ने बंगाल को जलने के लिए छोड़ा', मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के गजेंद्र सिंह शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat News: गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया है कि आने वाले चुनाव में बंगाल को इससे मुक्ति मिलेगी और बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी.

Gajendra Singh Shekhawat On Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई हिंसा में कई लोगों की जान चली गई. वहीं अब इस हिंसा पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक हिंदुओं पर राज्य में हमले हो रहे हैं और ममता बनर्जी की सरकार चुप है. केवल अपने वोटों को साधने के लिए उसने बंगाल को जलने के लिए छोड़ दिया है.

दरअसल, रविवार (13 अप्रैल) को अपने गृह जिले जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "राज्य के संरक्षण में और अपने वोटों के तुष्टीकरण के लिए जिस तरह के हालात बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के चलते हुए बने हैं, वो निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण हैं, निंदनीय हैं."

'बहू-बेटियों के साथ हो रहा दुर्व्यवहार'
उन्होंने आगे कहा, "पिछले दिनों रामनवमी उत्सव के समय और उसके बाद से लेकर अब निरंतर बहुसंख्यक हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं. धार्मिक आधार पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है. मंदिरों को क्षति पहुंचाई जा रही है. बहू-बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. उसके बाद में भी ममता बनर्जी की सरकार चुप है और केवल अपने वोटों को साधने के लिए उसने बंगाल को जलने के लिए और बहुसंख्यक हिंदू समाज को भुगतने के लिए छोड़ दिया है." 

'बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार'
गजेंद्र सिंह शेखावत ने ये भी कहा, "यह हालात एक बार फिर आजादी से पहले जिस तरह की व्यवस्था बंगाल में हुई थी, बंगाल विभाजन के समय हुई थी, उसका पुर्नस्मरण कराता है, लेकिन मैं ऐसा मानता हूं कि अब जिस तरह की चेतना व्याप्त हुई है, आने वाले चुनाव में बंगाल को इससे मुक्ति मिलेगी और बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी."

ये भी पढ़ें

'बाबा साहब की जिंदगी सभी के लिए प्रेरणादायक', अंबेडकर जयंती पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget