एक्सप्लोरर

'पश्चिम बंगाल से हिंदू और उद्योगपति कर रहे पलायन,' जोधपुर में गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की और मीडिया से बात करते हुए इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला.

Rajasthan News Today: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे. इस दौरान वह कई सरकार कार्यक्रम में शामिल हुए. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के एक कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. 

एनआईएफटी में ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात' सुनी. इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने इस दौरान विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि घूंघट प्रथा पर तो उनकी जुबान खुल जाती है, लेकिन हिजाब और बुर्के पर उनकी जुबान नहीं खुलती है. 

विपक्ष पर गिरिराज सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन के एकजुटता को पर कहा, "काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है. टुकड़े-टुकड़े गैंग, संविधान खतरे में जैसी बातों को उठाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की गई." उन्होंने कहा, "तीन तलाक का मामला आने पर उनकी जुबान बंद हो जाती है.

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा, "जब सवाल आता है कि मुस्लिम महिलाओं को तलाक के बाद, हिंदू महिलाओं की तरह गुजारा भत्ता मिले. इस पर राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग की जुबान बंद हो जाती है." गिरिराज ने कहा, "अब यह नहीं चलने वाला है, देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग और राहुल गांधी एक माहौल क्रिएट कर रहे हैं."

पश्चिम बंगाल को लेकर किया ये दावा
गिरिराज सिंह ने दावा करते हुए कहा, "पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में समुदाय विशेष और उद्योगपति पलायन कर रहे हैं, क्योंकि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता क्या करेगी." उन्होंने कहा, "अब हालात ये हो गए हैं कि बाड़ ही खेत को खाने लगी है. मैंने आने के लिए इसलिए कहा कि हमार दरवाजा खुला है."

'बढ़ती आबादी से सड़क से संसद तक हो बहस'
केंद्रीय मंत्री कपड़ा मंत्री ने कहा कि "चीन 1979 में वन चाइल्ड पॉलिसी लेकर आया. इसके कारण 60 करोड़ लोगों को रोकने में कामयाब रहा और आज वह दुनिया की तीसरी शक्ति बनकर उभरा है. भारत अब बढ़ती आबादी का सबसे बड़ा देश हो गया है."

उन्होंने कहा कि "हम प्रतिवर्ष एक ऑस्ट्रेलिया पैदा कर रहे हैं. संसाधन हमारे सीमित हैं, लेकिन यह लोकतांत्रिक देश है. इस सड़क से लेकर संसद तक इस पर बहस होनी चाहिए. इसलिए देश में बढ़ती हुई जनसंख्या और बढ़ती हुई चुनौती के समाधान के लिए सबको मिलकर बात करनी चाहिए."

ये भी पढ़ें: राजस्थान में DRI की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 56 लाख सोने के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget