एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर सलमान चिश्ती बोले- 'ये अटैक सिर्फ भारतीयों पर नहीं बल्कि...'

Pahalgam Terror Attack: अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन और चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि बेकसूर इंसान को मारना पूरी इंसानियत को मारना है.

Kashmir Terror Attack: अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन और चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की.

चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा, ''सबसे पहले हम उन तमाम भारतीयों के लिए दुआ करते हैं, जिनकी इस दहशतगर्दी में जानें गईं हैं. जो जख्मी हैं उनकी सेहत के लिए दुआ करते हैं. बेकसूर इंसान को मारना पूरी इंसानियत को मारना है. 

'दहशतगर्दों को उनके ठिकाने पर पहुंचाया जाए'

उन्होंने केंद्र से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, ''हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि इन दहशतगर्दों को उनके ठिकाने पर पहुंचाया जाए. इस दहशतगर्दी को हम सख्त से सख्त अल्फाजों में मज़म्मत करते हैं. हम पूरी दुनिया के नेताओं से अपील करते हैं कि जहां कहीं भी दहशतगर्दी है उसको एलिमिनेट किया जाए.'' 

'ये सिर्फ भारतीयों पर नहीं बल्कि पूरी इंसानियत पर हमला'

दरगाह के गद्दीनशीन ने आगे ये भी कहा, ''ये अटैक सिर्फ भारतीयों पर नहीं बल्कि पूरी इंसानियत पर है. दुनिया के सभी नेताओं को एक साथ आकर इस घटना की कड़ी निंदा करनी चाहिए. इन दहशतगर्दों के खिलाफ ऐसा कदम उठाया जाए कि इसके बाद ना तो कोई दहशतगर्द बचे और ना ही किसी इंसान के खिलाफ ऐसी कोई हिमाकत कर सके. 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद से पूरा देश गमगीन है. आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की निर्मम हत्या किए जाने के बाद हर कोई उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा है. इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर अली खान ने भी राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में मृतक परिवार वालों के लिए दुआएं कीं और मुल्क के लिए अमन-चैन की प्रार्थना की. उन्होंने ये भी कहा कि इस घटना पर सरकार को एक्शन लेना चाहिए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
कोटा: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
Bikaner News: बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
'अगर सचिन पायलट अपनी गलती मान लेते तो...', मानेसर कांड का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान
'अगर सचिन पायलट अपनी गलती मान लेते तो...', मानेसर कांड का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget