एक्सप्लोरर

Khatu Shyam: खाटू श्याम के श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा! मंदिर तक जाने के लिए चलेगी ट्रेन, जल्द शुरू होगा काम

Indian Railways: खाटू श्याम मंदिर तक जाने का रास्ता अब और आसान होने जा रहा है क्योंकि रेलवे ने रींगस जंक्शन को सीधे उस स्थान से जोड़ने का फैसला किया है जहां खाटू श्याम मंदिर मौजूद है.

Khatu Shyam Mandir: सीकर (Sikar) स्थिति विश्व प्रसिद्ध खाटू श्यामजी (Khatu Shyamji) के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है. भारतीय रेल मंत्रालय (Rail Ministry) अब मंदिर तक ट्रेन से जाने की व्यवस्था पर काम कर रहा है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने रींगस के समीप स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र खाटू श्यामजी को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ने की मंजूरी दे दी है. 
 
खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. श्रद्धालु रींगस तक रेल से आते हैं उसके बाद वे विभिन्न साधनों से मंदिर तक पहुंचते हैं. रींगस से खाटू तक का सफर सुगम और सुरक्षित बनाने और सांस्कृतिक धरोहर तथा धार्मिक आस्था के केंद्रों को जोड़ने की योजना के तहत रींगस से खाटू श्यामजी तक नई रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दे दी है.
 
रींगस से खाटू श्यामजी तक 16 किलोमीटर की नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) के डीपीआर की तैयारी के लिए 40 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है. सर्वे का काम जल्द ही पूरा करके इस नई रेल लाइन के काम को मंजूरी दी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द खाटू श्यामजी तक रेल सुविधा मिल सके. 
 
इससे पहले अंबाजी के लिए शुरू की गई रेल लाइन
रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रींगस से खाटू श्यामजी तक नई रेल लाइन की घोषणा करते हुए कहा कि खाटू श्याम जी आस्था का प्रमुख केंद्र है. हर साल यहां पर 50 से 60 लाख श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं. रेलवे द्वारा सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आस्था के केंद्रों की कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसमें कुछ समय पहले अंबाजी के लिए नई लाइन का काम शुरू किया गया था.
 
अब खाटू श्याम जी के लिए नई लाइन के सर्वे को मंजूरी दी गई है. प्रधानमंत्री के मिशन विरासत और विकास के तहत धार्मिक स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी पहुंचाने का काम किया जा रहा है. 
 

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget