एक्सप्लोरर

घर से लापता पांच साल के मासूम का शव बंद कार में मिला, सीसीटीवी फुटेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Jaipur News: जयपुर में 5 साल के एक मासूम का शव एक कार के अंदर से बरामद हुआ है. मासूम एक दिन पहले घर से लापता हो गया था. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Rajasthan News: राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में लूनियावास की नूर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात घटित हुई. एक दिन पहले घर से लापता हुए 5 साल के एक मासूम का गुरुवार को एक कार के अंदर से शव बरामद हुआ.

इसके बाद मासूम के परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम सीन को प्रोटेक्ट कर FSL टीम को मौके पर बुलाया गया. FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और फिर पुलिस कार सहित शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई.

नूर कॉलोनी स्थित अपने ननिहाल में मां के साथ रहने वाला 5 साल का अल्फेज बुधवार दोपहर खेलने के लिए घर से अपने मामा के घर के लिए रवाना हुआ. काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसे ढूंढते हुए उसकी मां अपने भाई के घर पहुंची लेकिन वहां भी अल्फेज नहीं मिला. इसके बाद सभी परिजन अपने स्तर पर आसपास उन सभी लोगों के घर पर अल्फेज को तलाशते हुए पहुंचे जहां पर वह जा सकता था. लेकिन कहीं भी उसका कोई भी सुराग नहीं मिला. 

इसके बाद स्थानीय पार्षद द्वारा तमाम व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य सोशल साइट्स पर अल्फेज की फोटो शेयर करते हुए उसको ढूंढने की अपील की गई. देर रात को पुलिस को सूचना भी दी गई और गुरुवार सुबह गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज किया गया. 

इसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मासूम की तलाश में जुट गई और गुरुवार दोपहर बाद कुछ स्थानीय लोगों ने मासूम का शव एक कार के अंदर पड़ा हुआ देख इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और FSL टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए गए और फिर उसके बाद पुलिस ने शव को कार सहित अस्पताल पहुंचाया. 

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो अल्फेज दोपहर में अकेला ही घटनास्थल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया लेकिन उसके बाद वहां से वापस आता हुआ नजर नहीं आया. 5 साल का मासूम खुद कार का दरवाजा खोल उसके अंदर घुसा और अंदर ही फंस गया या फिर किसी वारदात का शिकार हुआ इस सवाल का जवाब पुलिस भी ढूंढ रही है.

पुलिस भी यही कह रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. कार की पिछली सीट और आगे वाली सीट के बीच की जगह में 5 साल के मासूम का शव डी–कंपोज अवस्था में मिला. जिसके चलते उसके शव को बाहर ना निकल पूरी कार को ही क्रेन में रखकर अस्पताल ले जाया गया. मासूम के शव का कल पोस्टमार्टम किया जाएगा. वहीं मासूम का शव बरामद होने के बाद परिवार में मौजूद महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में शारदीय नवरात्रि की धूम, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
राजस्थान: पंचायत-निकाय चुनाव में देरी पर HC सख्त, राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवमानना का नोटिस
राजस्थान: पंचायत-निकाय चुनाव में देरी पर HC सख्त, राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवमानना का नोटिस
Jaipur News: अब पर्यटकों के लिए जयपुर घूमना होगा और भी सुरक्षित, पुलिस ने लॉन्च किया Pink Guard App
अब पर्यटकों के लिए जयपुर घूमना होगा और भी सुरक्षित, पुलिस ने लॉन्च किया Pink Guard App
जयपुर: काले हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयंती पर शांति और युद्ध समाप्ति की हुई प्रार्थना
जयपुर: काले हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयंती पर शांति और युद्ध समाप्ति की हुई प्रार्थना

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget