एक्सप्लोरर

फैक्ट्रियों में आग लगाकर खुद ही दमकल लेकर पहुंचते थे बुझाने, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Jaipur News: जयपुर में अग्निशमन दफ्तर के दो संविदा कर्मी विजय शर्मा और राहुल यादव ने छोटी फैक्ट्रियों में आग लगाकर फिर खुद ही दमकल लेकर आग बुझाने पहुंच जाते थे. सीसीटीवी कैमरे में सच सामने आया है.

Rajasthan News: जिनका काम आग बुझाने का हो और वो पहले खुद आग लगाए फिर उसे बुझाये तो आप उन्हें क्या कहेंगे? सनकी या मानसिक रूप से बीमार. लेकिन यकीन मानिए जयपुर में अग्निशमन दफ्तर के दो संविदा कर्मी विजय शर्मा और राहुल यादव ना तो सनकी है और ना ही मनोरोगी.

बावजूद इसके ये दोनों पहले छोटी फैक्ट्रियों में आग लगाते और फिर खुद ही दमकल लेकर आग बुझाने पहुंच जाते हैं. अब आप सोचेंगे कि आखिर ये दोनों ऐसा क्यों करते थे? इसकी वजह आपको बताते हैं असल में ये दोनों डीजल चोर हैं और सरकारी दमकल से डीजल निकालकर उसको बेचते थे. सरकारी माल में सेंधमारी का ये मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर की है.

तीन-चार फ़ैक्ट्रीज में किया कारनामा

विनोद शर्मा और राहुल यादव पिछले साल जुलाई में अग्नि शमन विभाग में संविदा पर फ़ायरमैन और वाहन चालक के पद पर भर्ती हुए थे. अपनी जेब भरने के लिए इन्होंने एक नायाब तरीका निकाला. ये दोनों पहले सरना डूंगर इलाके में किसी छोटी फैक्ट्री की तलाश करते और मौका मिलते ही उस फैक्ट्री में आग लगा देते. इसके बाद ये दोनों मोटर साइकिल से सीधे फायर स्टेशन पहुंचते और दमकल लेकर आग बुझाने लगते. पिछले तीन महीनों में इन्होंने सरना डूंगर इलाक़े में तीन चार फ़ैक्ट्रीज़ में ये कारनामा किया.

इलाक़े के फैक्ट्री मालिक लगातार हो रही आगजनी से परेशान हो गए. सामान्यत तेज गर्मियों में आगजनी की घटनाएं होती है लेकिन गर्मी नहीं होने के बावजूद लगातार आग लगने की घटनाओं ने सबको चौंका दिया. विनोद और राहुल सरना डूंगर इलाके में पहले बाइक पर रैकी करते और फिर कोई छोटी फैक्ट्री नजर आती तो वहां जलती सिगरेट या माचिस से आग लगते और बाइक से रफूचक्कर हो जाते. वहाँ से सीधे फ़ायर स्टेशन आते और दमकल चलाकर आग बुझाने पहुंच जाते.

सीसीटीवी कैमरे में करतूत कैद

इस काम से उनकी कमाई इस तरह होती थी कि ये आग बुझाने के काम में दमकल के कई चक्कर लगने का हवाला देकर सैंकड़ों लीटर डीजल दमकल से निकाल लेते और चोरी का डीजल बेचकर पैसा जेब में रख लेते. इन दोनों शातिर चोरों का काम बढ़िया चल रहा था और कमाई भी जोरों पर थी लेकिन इनका खेल उस समय बिगड़ गया जब इलाके में फैक्ट्रियों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में इनकी करतूत क़ैद हो गई. फैक्ट्री मालिकों ने इसकी शिकायत पुलिस में की.

पुलिस हरकत में आई और इलाके के सौ से ज़्यादा सीसीटीवी खंगाले गए. तब मामला सामने आया कि आग बुझाने वाले दो लोग ही आग लगा रहे हैं. पुलिस ने विनोद और राहुल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म क़बूल किया.

राहुल और विनोद तो पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, लेकिन अब आप ये जान लीजिये कि इनकी करतूतों से लोगों का कितना नुकसान हुआ था. इन दोनों ने पिछले साल के आख़िरी तीन महीनों में चौहान प्लास्टिक, राम इंडस्ट्रीज़ और रिया ऑर्गेनिक नाम की फैक्ट्रियों में आगजनी की वारदात को अंजाम देकर करीब पचास लाख का सामान आग के हवाले कर दिया था. इनकी बाइक जिस पर ये वारदात करते थे पुलिस ने जब्त कर ली है. डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि इन दोनों को पकड़ने के लिए करघनी थाने की स्पेशल टीम ने दिन रात मेहनत की.

सीसीटीवी के हुलिया मिलने के बाद इन शातिर बदमाशों की मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स निकलवाई गई ताकि इनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिल सके. इसके अलावा बाइक के नंबर भी इनकी गिरफ्तारी में मददगार रहे.

Jalore: जादू टोना के नाम पर सोने के आभूषण ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश में पुलिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'WhatsApp से नोटिस भेज गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का हनन', हाई कोर्ट सख्त, SP अवमानना के दोषी
'WhatsApp से नोटिस भेज गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का हनन', हाई कोर्ट सख्त, SP अवमानना के दोषी
Rajasthan News: पीएम मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Bharatpur News: सड़क पर मिट्टी हटाने को लेकर विवाद, मजदूरों पर जानलेवा हमला, 2 गिरफ्तार
भरतपुर: सड़क पर मिट्टी हटाने को लेकर विवाद, मजदूरों पर जानलेवा हमला, 2 गिरफ्तार
राजस्थान: उधार दिए 7 लाख रुपये वापस लेने पहुंचा था युवक, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत
राजस्थान: उधार दिए 7 लाख रुपये वापस लेने पहुंचा था युवक, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत

वीडियोज

शर्तों का खेल...दुनिया का निकल रहा तेल!
फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, तस्वीरें हुई वायरल
सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, तस्वीरें हुई वायरल
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
Video: पेट्रोल पंप पर लाइन देख शख्स ने निकाला जुगाड़, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा ऑफिस, वीडियो वायरल
पेट्रोल पंप पर लाइन देख शख्स ने निकाला जुगाड़, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा ऑफिस, वीडियो वायरल
PNG कनेक्शन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कितना आसान हुआ पाइप्ड गैस लगवाना?
PNG कनेक्शन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कितना आसान हुआ पाइप्ड गैस लगवाना?
Embed widget