एक्सप्लोरर

जयपुर से बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य का विवादित बयान, ई मित्र सेंटर पर युवक को कहा 'आतंकवादी'

Balmukund Acharya Controversial Statement: अवैध दस्तावेज बनाये जाने की शिकायत के बाद हवामहल से बीजेपी विधायक ने मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने ई मित्र सेंटर पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया.

Rajasthan News: जयपुर (Jaipur) के हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य (Balmukund Acharya) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने कथित आधार कार्ड बनाये जाने की शिकायत के बाद ई मित्र सेंटर पर छापे मारे. ई मित्र सेंटर पर छापेमारी के दौरान विधायक ने एक युवक को कथित तौर पर 'आतंकवादी' कह दिया. बीजेपी विधायक का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक एक युवक को आतंकवादी कहते नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि विधायक का वीडियो दो दिन पुराना है. उन्होंने आरोप लगाया कि ई मित्र सेंटर दूसरे राज्यों के लोगों का आधार कार्ड बन रहा है. विधायक ने चेतावनी दी कि फर्जी पहचान पत्र के खिलाफ आने वाले दिनों में अभियान चलाया जायेगा. बालमुकुंदाचार्य का आरोप है कि विदेशियों के भी फर्जी पहचान पत्र बनाये जा रहे हैं. बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कल वीडियो जारी कर बताया कि जयपुर में धड़ल्ले से आधार कार्ड बनवाये जा रहे हैं.

 

फिर चर्चा में क्यों हैं बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य?

सूरत, बंगाल, बिहार, यूपी और अन्य राज्यों के निवासी 1000-1200 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि फर्जी आधार कार्ड बनवाने का काम वर्षों से चल रहा है. बीजेपी विधायक ने फर्जी दस्तावेज बनवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. बालमुकुंदाचार्य पहली बार हवामहल सीट से बीजेपी के टिकट पर जीतकर विधायक बने हैं.

विधायक बनने के बाद बालमुकुंदाचार्य की छवि उग्र नेता की बन गयी है. काम से ज्यादा विधायक के बयानों की चर्चा होती है. कल सोशल मीडिया पर विधायक को जान से मारने की धमकी मिली थी. विधायक का कहना था कि धमकी को नजर अंदाज किया. सिलसिला नहीं रुकने पर मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की. बीजेपी विधायक मीट की दुकान हटवाने के दौरान चर्चा में रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

जयपुर में बीजेपी की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक, बीएल संतोष ने नेताओं को दिए ये तीन टिप्स

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

170 दिनों का हिसाब कौन देगा? सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई पर बोले पूर्व CM अशोक गहलोत
170 दिनों का हिसाब कौन देगा? सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई पर बोले पूर्व CM अशोक गहलोत
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
कोचिंग सिटी कोटा में गैस संकट! हॉस्टल मेस में भट्ठियों पर बन रहा खाना, स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें हो रहीं बंद
कोचिंग सिटी कोटा में गैस संकट! हॉस्टल मेस में भट्ठियों पर बन रहा खाना, स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें हो रहीं बंद

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget