एक्सप्लोरर

Jaipur: लोको पायलट के लिए रनिंग रूम में बढ़ी सुविधा तो उठने लगे सवाल, समर्थन में रेलवे यूनियन बना ढाल

Rajasthan Railway News: जयपुर के रेलवे के रनिंग रूम में टॉयलेट्स, फुट मसाजर और कंप्यूटर लगाये जाने का कुछ लोगों ने किया था. अब इसको लेकर ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन की प्रतिक्रिया आई है.

Railway News: जयपुर (Jaipur) रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में लोको पायलट (Loco Pilot) के लिए दी गई सुविधाओं के समर्थन में अब यूनियन के अधिकारी आ गए हैं. उन्होंने सुविधाओं का समर्थन किया है. ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने रनिंग रूम (Running) में टॉयलेट्स, फुट मसाजर और कंप्यूटर लगाए जाने को लेकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे गलत हैं और यह निंदनीय है. उन्होंने कहा कि हमारा लोको ड्राइवर और ट्रेन मैनेजर कठिन परिस्थिति में दिन रात मेहनत करता है. उसके साथ ऐसा होना दुखद है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना बस रेलवे की इमेज को ख़राब किया जा रहा है.

शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि एक तरफ जहां हम रेलवे की हुई दुर्घटना से दुखी हैं और दूसरी तरफ हमें लोकोपायलट और ट्रेन मैनेजर का मनोबल बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि इससे चीजें बेहतर होंगी. लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की सुरक्षा और संरक्षा के लिए रनिंग रूम में सुविधा बेहतर होनी चाहिए.  वर्ष 2013 की एक रिपोर्ट के आधार पर क्रॉकरी, फुट मसाज और विंटर जैकेट की सुविधा दी जा रही है. सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए मैन पावर के प्रशिक्षण के अलावा ट्रैक प्रबंधन प्रणाली के इस्तेमाल के लिए लैपटॉप और कंप्यूटर दिए गए हैं.

इसलिए लोको पायलट के समर्थन में उतरा यूनियन
 जानकारी के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग वर्क्स, सिग्नलिंग, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल वर्क्स जैसी प्राथमिकता वाली संरक्षा परियोजनाओं के अलावा, संचालन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मानवीय त्रुटियों की संभावना को कम करने के लिए व्यय का एक स्पष्ट प्रावधान था. शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि ट्रेनों के लोको पायलट घंटों ट्रेनों में ड्यूटी के दौरान खड़े रहते हैं और ड्यूटी से ऑफ होने के बाद वे अगली ड्यूटी पर जाने से पहले अनिवार्य ब्रेक के लिए रनिंग रूम में जाते हैं. इसलिए रनिंग रूम में चालकों के लिए अन्य सुविधाओं के साथ-साथ मैस में क्रॉकरी और फुट मसाजर की व्यवस्था की जानी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चालक अगली ड्यूटी से पहले अच्छी तरह से आराम कर सकें.

ये भी पढ़ें - Rajasthan: पिता राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में दौसा पहुंचेंगे सचिन पायलट, यह है पूरा शेड्यूल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: अलविदा जुमे पर उमड़े 1 लाख नमाजी, ईरान-इजरायल युद्ध और गैस किल्लत खत्म होने की मांगी दुआ
जयपुर: अलविदा जुमे पर उमड़े 1 लाख नमाजी, ईरान-इजरायल युद्ध और गैस किल्लत खत्म होने की मांगी दुआ
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का समर्थन में हैं या नहीं? हनुमान बेनीवाल ने क्लियर किया स्टैंड
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का समर्थन में हैं या नहीं? हनुमान बेनीवाल ने क्लियर किया स्टैंड
Jodhpur News: पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला
जोधपुर: पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला
राजस्थान: बीकानेर में LPG की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला
राजस्थान: बीकानेर में LPG की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget