एक्सप्लोरर

Jaipur News: जयपुर के SMS में 'इंजेक्टेबल आयरन' पर सबसे बड़ा ट्रायल, महिलाओं को अब टैबलेट की नहीं होगी जरूरत

एनीमिया होने पर गर्भवती महिलाओं को अब 100 दिन तक आयरन फोलिक एसिड की गोलियां नहीं खानी पड़ेगी. मात्र एक इंजेक्शन लगाने पर एनीमिया से मुक्ति मिल जाएगी. 'इंजेक्टेबल आयरन' इंजेक्शन पर ट्रायल हो रहा है.

Anemia: महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया के लिए एसएमएस में 'इंजेक्टेबल आयरन' पर देश का सबसे बड़ा ट्रायल हो रहा है. आयरन की कमी होने पर गर्भवती महिलाओं को अब 100 दिन तक आयरन फोलिक एसिड की गोलियां नहीं खानी पड़ेगी. मात्र एक इंजेक्शन लगाने पर एनीमिया से मुक्ति मिल जाएगी. जयपुर के एसएमएस मेडिकल अस्पताल ने अमेरिका की जेफरसन यूनिवर्सिटी और कर्नाटक के जेएन मेडिकल कॉलेज के साथ इंजेक्टबल आयरन पर देश का सबसे बड़ा ट्रायल शुरू किया है.

'इंजेक्टेबल आयरन' पर देश का सबसे बड़ा ट्रायल

अस्पताल के सीनियर प्रोफेसर और प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेटर डॉक्टर सुधीर मेहता को इंजेक्टबल श्रेणी में रखते हुए दो अलग-अलग इंजेक्शन लगाए गए हैं. जयपुर के सांगानेर, चाकसू, जमवारामगढ़, बस्सी ब्लॉक के अलावा आमेर सहित अन्य सीएचसी को प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है. डॉ सुधीर मेहता ने बताया कि एसएमएस में 'इंजेक्टेबल आयरन' पर ट्रायल के परिणाम 2024 में सामने आएंगे. उन्होंने महिलाओं के लिए ट्रायल को गेम चेंजर बताया.

दो इंजेक्शन के परिणाम महिलाओं के लिए वरदान

आमतौर पर गर्भवती महिलाओं में खून की कमी होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिन आयरन की गोली या 3 इंजेक्शन लगाए जाते हैं. तीनों इंजेक्शन के बारे में कई बार रिएक्शन भी होते हैं लेकिन अब आईसीएमआर और डीजीसीए से अप्रव 2 इंजेक्शन के परिणाम बिल्कुल अलग हैं और महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं. प्रोजेक्ट की फंडिंग सीआईएफ अमेरिकन एजेंसी कर रही है.

दुनिया के सबसे बेहतरीन अमेरिकी डॉक्टर माइकल ऑल बैक महिलाओं में खून की कमी पर रिसर्च कर रहे हैं. दूसरे डॉक्टर माइकल जॉन बच्चों में होने वाली खून की कमी पर रिसर्च का हिस्सा हैं. भारत को एनीमिया मुक्त करने की दिशा में देश का सबसे बड़ा ट्रायल है. ट्रायल को सीएचसी और पीएचसी ग्राउंड लेवल पर किया जा रहा है.

Udaipur News: जेब ढीली करने के लिए रहें तैयार, अब बजट होटलों के किराये पर भी इस तारीख से लागू होगा GST

गर्भवती महिलाओं को 9 महीने में प्रसव होने के 40 दिन बाद तक ऑब्जरवेशन में रखा जाता है. एक इंजेक्शन लगाने के बाद गर्भवती महिला का हिमोग्लोबिन 11 हो जाता है. महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया के लक्षण थकान, कमजोरी, चक्कर आना, जलन, सुस्ती है. गर्भवती महिला और बच्चे विशेष रूप से एनीमिया से प्रभावित होते हैं. आयरन, फोलेट, विटामिन बी-12 व ए की कमी का कारण परजीवी संक्रमण और आनुवंशिक विकार है.

इसका सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ता है. प्रसव के समय गर्भवती महिला और बच्चे की जान को भी खतरा रहता है. शुरुआती नतीजों में गर्भवती महिलाओं को इंजेक्शन लगाने पर साइड इफेक्ट नहीं हुआ. मेडिकल कॉलेज में 2100 महिलाओं पर ट्रायल किया गया है. अभी तक 7507 गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई. 835 एनीमिक मिलीं. 

Jodhpur News: दुर्लभ बीमारी 'वेन ऑफ गैलन' से जूझ रहे दो बच्चों का हुआ सफल इलाज, जोधपुर AIIMS ने बताई ये बात

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत का BJP नेता मदन राठौड़ को जवाब, कहा- रिटायरमेंट वाला मोदी-भागवत पर लागू होगा
अशोक गहलोत का BJP नेता मदन राठौड़ को जवाब, कहा- रिटायरमेंट वाला मोदी-भागवत पर लागू होगा
Jaipur News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS से जुड़े कार्यक्रम पर बवाल, हिरासत में लिए गए NSUI के 50 छात्र
राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS से जुड़े कार्यक्रम पर बवाल, हिरासत में लिए गए NSUI के 50 छात्र
Jodhpur News: कर्ज ने बनाया 'ड्रग्स कुक', जोधपुर में 3 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, घर की छत पर बन रहा था जहर
कर्ज ने बनाया 'ड्रग्स कुक', जोधपुर में 3 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, घर की छत पर बन रहा था जहर
Rajasthan News: जयपुर में बदबूदार पानी पर फूटा जनता का गुस्सा, BJP विधायक को घेरा और हाथ में थमा दिया ग्लास
जयपुर में बदबूदार पानी पर फूटा जनता का गुस्सा, BJP विधायक को घेरा और हाथ में थमा दिया ग्लास

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, इवेंट में रॉयल अंदाज में दिखे 'जसकीरत'
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget