एक्सप्लोरर

'मैं अपनी मर्जी से...', नाबालिग रेप पीड़िता से जबरन बनवाया था ये वीडियो, कांस्टेबल और ASI सस्पेंड

Jalore Rape Case: भीनमाल में नाबालिग रेप पीड़िता की बिना सहमति के वीडियो बनाने के मामले में कांस्टेबल और एएसआई को निलंबित कर दिया गया है. पीड़िता ने घटना के दो महीने बाद आत्महत्या कर ली थी.

Jalore Minor Rape Case: राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल में नाबालिग रेप पीड़िता का बिना सहमति के वीडियो बनाने के मामले में कांस्टेबल और एएसआई को एसपी ने निलंबित कर दिया है. पीड़िता ने घटना के दो माह बाद आत्महत्या की थी. दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में 21 जनवरी को मामला दर्ज करवाया था. जांच के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया.

कांस्टेबल सुरेश बिश्नोई और एएसआई किशनलाल को सस्पेंड कर दिया गया है, दोनों पुलिसकर्मी पहले भीनमाल पुलिस थाने में तैनात थे. जिस शिक्षक ने रेप किया वह कांस्टेबल का दोस्त था. पीड़िता ने दो महीने बाद आत्महत्या कर ली थी. अब आरोपी शिक्षक को जमानत मिलने पर पीड़िता के पिता ने 21 जनवरी को दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ भीनमाल थाने में  मामला दर्ज कराया था. एसपी ने डिप्टी से जांच करवाई थी.

पिता ने एसपी को रिपोर्ट देकर बताया था कि 21 अक्टूबर 2023 को शिक्षक मंगलाराम विश्नोई ने रेप किया था. पॉक्सो कोर्ट में कांस्टेबल सुरेश कुमार ने सशपथ बयान दिया कि 22 अक्टूबर को पीड़िता का वीडियो बनाया था. जिसे उसने एएसआई किशनलाल को दिया था.

आरोपी मंगलाराम के भी बयान हैं कि उसे वह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप से प्राप्त हुआ था. कांस्टेबल सुरेश व मंगलाराम की ओर से वायरल वीडियो कोर्ट में पेश किया जा चुका है. जिस दिन वीडियो बनाया गया तब तक पीड़िता के 161 व 164 के बयान नहीं हुए थे. एएसआई किशनलाल ने भी आरोपी को बचाने के लिए खुद जांच अधिकारी होते हुए वीडियो को जांच रिपोर्ट में शामिल नहीं किया. कोर्ट के निर्णय से पहले वह वीडियो आरोपी को दे दिया था. बता दें कि घटना के दो माह बाद पीड़िता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इधर, आरोपी शिक्षक को पुलिस ने 23 अक्टूबर को बाड़मेर से गिरफ्तार किया था. शिक्षक को गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड कर दिया था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया कि कांस्टेबल सुरेश व आरोपी शिक्षक पहले से ही दोस्त थे. मामले को लेकर सुरेश व एएसआई किशनलाल ने वीडियो बनाकर कहलवाया कि वह मर्जी से आई थी. इसी वीडियो के आधार पर आरोपी की जमानत हुई थी. जमानत के बाद आरोपी व कांस्टेबल सुरेश पीड़िता के घर भी गया था. कोर्ट से प्राप्त वीडियो के आधार पर जांच की गई तो सामने आया कि पीड़िता से जबरन सहमति वीडियो बनाया गया. एसपी ने मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पीड़िता ने 12 जनवरी 2024 को घर पर आत्महत्या कर दी थी.

एसपी ने ज्ञानचद्रं यादव ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के मामले में लोकसेवक के कर्तव्य का दुरुपयोग करने, लापरवाही बरतने व पीडिता का बिना सहमति के वीडियो बनाने के मामले में भीनमाल थाने में कार्यरत तत्कालीन एएसआई किशनलाल विश्नोई व कांस्टेबल सुरेश कुमार को निलंबित किया है.

(रिपोर्ट-हीरालाल भाटी)

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में बारिश के साथ होगी फरवरी की शुरुआत, इन संभागों में गरजेंगे मेघ, IMD का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
राजस्थान: देश में LPG के मामले पर भड़की कांग्रेस, कहा- गैस संकट के बीच व्यापारियों के बिजली बिल हों माफ
राजस्थान: देश में LPG के मामले पर भड़की कांग्रेस, कहा- गैस संकट के बीच व्यापारियों के बिजली बिल हों माफ
सीकर: रींगस में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया जानलेवा हमला; जयपुर से रेस्क्यू टीम रवाना
सीकर: रींगस में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया जानलेवा हमला; जयपुर से रेस्क्यू टीम रवाना
राजस्थान: जयपुर में LPG बुकिंग सर्वर ठप, नए सिलेंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता
राजस्थान: जयपुर में LPG बुकिंग सर्वर ठप, नए सिलेंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget