एक्सप्लोरर

भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, जानें JEE Advanced का कब आएगी फाइनल आंसर-की

JEE Advance: जेईई-एडवांस्ड परीक्षा रविवार को कम्प्यूटर बेस्ड मोड में हुई. परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर-1 में मैथ्स एवं केमिस्ट्री के प्रश्न मॉडरेट रहे. अलबत्ता फिजिक्स के प्रश्नों का लेवल कठिन था.

JEE Advanced 2024: आईआईटी मद्रास की तरफ से जेईई-एडवांस्ड परीक्षा 26 मई (रविवार) को देश के 222 शहरों में 709 परीक्षा केंद्रों पर हुई. कोटा समेत राजस्थान के 10 शहरों में भी परीक्षार्थियों ने जेईई-एडवांस्ड परीक्षा दी. सफल अभ्यार्थियों को 23 आईआईटी की 17,385 सीटों पर एडमिशन मिलेगा. आईआईटी में 20 प्रतिशत सुपर न्यूमरेरी आरक्षण होने से गर्ल्स उत्साहित नजर आयीं. जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट 9 जून रविवार को घोषित होगा.

एजुकेशन एक्सपर्ट अरविंद गुप्ता ने बताया कि दो पारियों में परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई. रविवार को प्रचंड गर्मी में 47 डिग्री तापमान ने परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों की दोहरी परीक्षा ली. इस वर्ष आईआईटी ने पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया. कुल 360 अंकों की परीक्षा में 180 अंकों के 51 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गए. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम प्राप्तांक 10 और कुल 35 लाने होंगे.

भीषण गर्मी के बीच 1.90 लाख परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

ओबीसी-एनसीएल वर्ग में प्रत्येक विषय से न्यूनतम 9 अंक और कुल 31.5 प्राप्तांक अनिवार्य है. एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए प्रत्येक विषय में प्राप्तांक 5 और कुल 17.5 अंक होना आवश्यक है. पिछले साल जेईई-एडवांस्ड के लिए 1,89,487 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. 1,80,372 ने परीक्षा देनेवालों में से कुल 43,769 क्वालिफाई घोषित किये गए थे. इस वर्ष करीब 1.90 लाख परीक्षार्थी जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं. 10 हजार परीक्षार्थी अधिक होने से क्वालिफाई की संख्या भी अधिक रहेगी. दोनों पेपर के जवाबों की कॉपी 24 मई शाम 5 बजे जारी कर दी जाएगी. अधिकृत फाइनल आंसर की 2 जून सुबह 10 बजे देखा जा सकेगा. 

जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए कोटा में दो परीक्षा केंद्र

परीक्षार्थियों ने बताया कि इस वर्ष पेपर-1 में मैथ्स एवं केमिस्ट्री के प्रश्न मॉडरेट रहे. अलबत्ता फिजिक्स के प्रश्नों का लेवल कठिन था. पेपर-2 में मैथ्स के प्रश्न कठिन रहे. कोटा में कोचिग विशेषज्ञ तीनों विषयों के प्रश्नों को हल कर सही उत्तर का विश्लेषण करते रहे. परीक्षार्थियों को संभावित स्कोर का आंकलन करने में मदद मिलेगी. कोटा में जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. अभ्यर्थियों को कडी सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया गया. अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रचंड गर्मी में छाते लगाकर खडे़ रहे. दोनों पेपर के बीच ब्रेक में परीक्षार्थियों ने पानी, जूस और ठंडा पेय पदार्थ पीकर राहत महसूस की. 

Rajasthan: पार्क में मॉर्निंग वॉक के बीच लोगों से मिले CM भजनलाल शर्मा, गर्मी से बचने के दिए टिप्स!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: दान में दी गई जमीन पर बनी मंदिर में बोर्ड लगाने पर विवाद, दो गांव के लोग आमने-सामने
दान में दी गई जमीन पर बनी मंदिर में बोर्ड लगाने पर विवाद, दो गांव के लोग आमने-सामने
राजस्थान: कोटा में लड़कियों से छेड़खानी के विवाद में NEET छात्रों पर चाकुओं से हमला, CCTV आया सामने
राजस्थान: कोटा में लड़कियों से छेड़खानी के विवाद में NEET छात्रों पर चाकुओं से हमला, CCTV आया सामने
सीकर: भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम का एक्शन, कथित ED अधिकारी को 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचा
सीकर: भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम का एक्शन, कथित ED अधिकारी को 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचा
'हम कुछ हद तक कर रहे समझौता', ईरान-इजरायल जंग के बीच सचिन पायलट ने केंद्र को घेरा
'हम कुछ हद तक कर रहे समझौता', ईरान-इजरायल जंग के बीच सचिन पायलट ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget