एक्सप्लोरर

नशीला शरबत पिलाकर गुलामुद्दीन ने की अनीता चौधरी की हत्या, पत्नी भी थी साजिश में शामिल

Jodhpur Murder Case: पुलिस ने बताया कि हत्या की तैयारी पहले से कर ली गयी थी. घर के बाहर जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया था. गुलामुद्दीन ने अनीता चौधरी को मौत के घाट उतार शव को दफना दिया.

Anita Chaudhary Murder Case: जोधपुर की अनीता चौधरी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गुलामुद्दीन ने पत्नी आबिदा के साथ मिलकर जघन्य घटना को अंजाम देने की साजिश रची. डीसीपी राजर्षि वर्मा ने बताया कि अनीता चौधरी गुलामुद्दीन को भाई मानती थी. मुंह बोले भाई ने बहन के छह टुकड़े कर बोरे में डालकर 10 फीट नीचे गाड़ दिया. पुलिस के मुताबिक गुलामुद्दीन ने अनीता को घर बुलाकर शरबत पिलाया. शरबत में नशीला पदार्थ मिला हुआ था.

बेहोश होने के बाद मुंह बोले भाई ने बहन की हत्या कर दी. शव के छह टुकड़े कर बोरे में भरकर 10 फीट नीचे दफना दिया. पुलिस ने बताया कि हत्याकांड की साजिश में गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा ने भी साथ दिया था. हत्या की तैयारी पहले से कर ली गयी थी. घर के बाहर जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया था. शव के टुकड़े चापड़ से करने का अनुमान लगाया गया है. डीसीपी ने बताया कि गुलामुद्दीन का परिवार भारी कर्ज में डूबा हुआ था. कर्जदार होने का कारण सट्टा और जुआ है.

अनीता चौधरी हत्याकांड की पहली कड़ी सुलझी

बैंक से लोन लेकर उन्होंने घर की खरीदारी की थी. पति पत्नी की मंशा अनीता चौधरी की हत्या कर गहने लूटने की थी. डीसीपी वर्मा का कहना है कि गुलामुद्दीन का लोकेशन ट्रेस कर लिया गया है. पुलिस की टीम जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

आबिदा की गिरफ्तारी मजिस्ट्रेट की परमिशन के बाद की जाएगी. उन्होंने बताया कि सनसनीखेज हत्याकांड की पहली कड़ी सुलझी है. अभी और कई सवालों के जवाब बाकी हैं. अनीता चौधरी की हत्या अकेला गुलामुद्दीन कैसे कर सकता है? मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जगह जगह दबिश दे रही है. गुलामुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद है. अब तक 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

बेटे-बहू के चल रहे थे एक्सट्रा मैरिटल अफेयर, मां ने भाई के साथ मिलकर दोनों को लगाया ठिकाने

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget