एक्सप्लोरर

Karanpur Election Result Highlights: करणपुर में कांग्रेस की जीत के बाद रुपिंदर सिंह कुन्नर बोले- 'सरकार का इतना दबाव होते हुए भी...'

Karanpur Election Result Highlights: करणपुर में भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने 11 हजार वोटों से जीत दर्ज की है.

Key Events
Karanpur Vidhan Sabha Chunav Result LIVE Updates Vote Counting Winners Surendra Pal Singh BJP Rupinder Singh Koonar Karanpur Election Result Highlights: करणपुर में कांग्रेस की जीत के बाद रुपिंदर सिंह कुन्नर बोले- 'सरकार का इतना दबाव होते हुए भी...'
करणपुर विधानसभा सीट पर मतगणना हो रही है
Source : ABP

Background

Karanpur Election Result Highlights: राजस्थान के श्री गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर हुए मतदान की गणना सोमवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. वोटों की गिनती के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. अधिकारियों ने बताया है कि मतगणना जिला मुख्यालय गंगानगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में हो रही है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतगणना के लिए ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम और निर्धारित कमरों में 17 टेबल लगाई गई हैं, जिन पर मतगणना होगी. इस विधानसभा सीट के लिए पांच जनवरी को मतदान हुआ था, जब करणपुर के 81.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. 

करणपुर में देरी से क्यों हो रहा है चुनाव?

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था. इसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 115 और कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं. करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था.

किस पार्टी से कौन है उम्मीदवार?

करणपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को उम्मीदवार बनाया है. रोचक बात ये है कि बीजेपी ने उन्हें चुनाव से पहले ही राज्य सरकार में मंत्री बना दिया है. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर हमलावर है. वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपेंद्र सिंह कुन्नर को प्रत्याशी बनाया है. आम आदमी पार्टी भी करणपुर की सीट पर किस्मत आजमा रही है. AAP ने पृथ्वीपाल सिंह को यहां से उम्मीदवार बनाया है.

क्या जीत हार का पड़ेगा सरकार पर असर?

राजस्थान की सत्ता में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ काबिज हो गई है. वहीं कांग्रेस बहुमत के जादूई आंकड़े से काफी दूर है. ऐसे में ये तो साफ है कि करणपुर सीट जीतने या हारने का फायदा न बीजेपी को होने वाला है और न ही कांग्रेस को, लेकिन फिर भी ये सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है. कांग्रेस इसको जीत कर बीजेपी को मैसेज देना चाह रही है तो वहीं बीजेपी ने करणपुर उम्मीदवार को मंत्रिपरिषद में शामिल कर के इस सीट को हर हाल में अपने पाले में लेने का इरादा दिखा दिया है. 

18:42 PM (IST)  •  08 Jan 2024

इलाके की जनता को निराश नहीं करूंगा- रुपिंदर सिंह कुन्नर

करणपुर में जीत के बाद कांग्रेस उम्मीदवार रुपिन्दर सिंह ने कहा कि मैं करणपुर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं. जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में, सरकार का इतना दबाव होते हुए भी कई केंद्रीय मंत्रियों के प्रचार के लिए आने के बावजूद सबको नकारते हुए लोकतंत्र की जीत करवाई है. उन्होंने कहा कि वह इलाके की जनता को निराश नहीं करेंगे.

16:31 PM (IST)  •  08 Jan 2024

रुपिंदर सिंह कुन्नर ने सुरेंद्रपाल टीटी को भारी मतों से हराया

करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर ने बीजेपी प्रत्याशी एवं राज्य सरकार के मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 11,283 वोटों से हरा दिया है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
कोटा: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
Kota News: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार
कोटा: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार
Kota News: फरार हार्डकोर अपराधी के अवैध साम्राज्य पर गरजा बुलडोजर, 1 करोड़ की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
कोटा: फरार हार्डकोर अपराधी के अवैध साम्राज्य पर गरजा बुलडोजर, 1 करोड़ की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
Bharatpur News: मामी ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग भांजी का कराया जेंडर चेंज, बोली- 'अब हम पति-पत्नी...'
भरतपुर: मामी ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग भांजी का कराया जेंडर चेंज, बोली- 'अब हम पति-पत्नी...'

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
LPG Cylinder New Rate: दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
दिल्ली में 942, तो पटना में 1031 से ऊपर पहुंची कीमत, जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का नया रेट
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget