एक्सप्लोरर

Khatu Shyam Mela: नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा श्याम, 1 मार्च से होगी खाटू नरेश के वार्षिक मेले की धूम

Baba Shyam: बाबा श्याम को भगवान श्री कृष्ण का कलयुगी अवतार कहा जाता है. महाभारत काल में उनका नाम बर्बरीक था. वे भीम और हिडिम्बा के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे.

Khatu Shyam Mela 2023: राजस्थान (Rajasthan) की खाटू नगरी में बाबा श्याम का लक्खी मेला शुरू हो गया है. खाटू की तरह ही धार्मिक नगरी ब्यावर (Beawar) में भी खाटू श्याम बाबा का वार्षिक लक्खी मेला हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा. यहां आगामी 1 मार्च से 4 मार्च तक भव्य मेला आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर श्री श्याम परिवार (Shyam Pariwar) की ओर से चार दिन तक कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मेले का शुभारंभ ध्वजारोहण से होगा.

धूमधाम से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मंदिर प्रमुख सुनिल कौशिक ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत 1 मार्च को शाम 7.15 बजे चंग धमाल व केसर होली का आयोजन किया जाएगा. गायक कलाकार चंग की थाप के साथ फाल्गुन और श्याम होली भजनों की प्रस्तुति देंगे. 2 मार्च को दोपहर 12.15 बजे से श्री श्याम अखण्ड मंगल पाठ गाएंगे. पाठ पूर्ण होने पर भक्त बाबा की महाआरती करेंगे. 

3 मार्च को सुबह 8.15 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसमें कलश धारण किए महिलाएं एवं निशान लिए भक्त शामिल होंगे. शोभायात्रा के दौरान बाबा को नगर भ्रमण करवाया जाएगा. यह शोभायात्रा फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ होगी. यहां से मुख्य मार्गों व बाजारों से होकर गुजरेगी. मार्ग में जगह-जगह भक्त शोभायात्रा का स्वागत कर बाबा का पूजन करेंगे. दोपहर 1.15 बजे से पंडित विकास शास्त्री के मार्गदर्शन में भक्त विधिवत मंत्रोच्चार के बीच शीश पूजन व पंचामृत अभिषेक करेंगे. शाम 7.15 बजे से भजन संध्या में श्री श्याम परिवार के गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे.

4 मार्च को होगी विशाल भजन संध्या
श्री श्याम परिवार के दिलीप खत्री ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 4 मार्च को भक्त मंदिर में सुबह से अखंड ज्योत दर्शन कर सकेंगे. इसी दिन शाम 7.15 बजे से विशाल भजन संध्या आयोजित होगी. फतेहपुरिया चौपड़ पर आयोजित होने वाले भक्ति कार्यक्रम में मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी, इंदौर से सावन नागदा, नीमच से विमल परिहार सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे. वार्षिक मेले के दौरान प्रतिदिन बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया जाएगा. मंदिर को कृत्रिम फूलों और सतरंगी रोशनी से सजाएंगे. आयोजन को लेकर श्याम परिवार के सदस्य व अन्य भक्त तैयारियों में जुटे हैं.

कौन हैं बाबा श्याम?
बाबा श्याम को भगवान श्री कृष्ण का कलयुगी अवतार कहा जाता है. महाभारत काल में उनका नाम बर्बरीक था. वे भीम और हिडिम्बा के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे. बर्बरीक श्रेष्ठ धनुर्धर थे. उनके तरकश में तीन बाण थे, जिसके बल पर वे कौरवों और पांडवों की पूरी सेना को समाप्त कर सकते थे. उन्होंने अपने पितामह पांडवों की विजय के लिए भगवान श्रीकृष्ण को स्वेच्छा से शीश दान किया. बर्बरीक के इस बलिदान को देखकर श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया कि वे कलयुग में श्याम नाम से पूजे जाएंगे. आज बर्बरीक की पूजा बाबा श्याम के नाम से की जाती है. जिस स्थान पर श्रीकृष्ण ने उनका शीश रखा था, उस स्थान का नाम खाटू है जो राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है. 

ये भी पढ़ें

Khatu Shyam Mela 2023: खाटूश्याम बाबा का लक्खी मेला आज से शुरू, इस बार किए गए हैं ये बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अब पर्यटकों के लिए जयपुर घूमना होगा और भी सुरक्षित, पुलिस ने लॉन्च किया Pink Guard App
अब पर्यटकों के लिए जयपुर घूमना होगा और भी सुरक्षित, पुलिस ने लॉन्च किया Pink Guard App
जयपुर: काले हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयंती पर शांति और युद्ध समाप्ति की हुई प्रार्थना
जयपुर: काले हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयंती पर शांति और युद्ध समाप्ति की हुई प्रार्थना
राजस्थान: अपनी ही सरकार में DM से परेशान राजस्थान के सांसद! अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम, IAS का हो चुका है ट्रांसफर
अपनी ही सरकार में DM से परेशान राजस्थान के सांसद! अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम, IAS का हो चुका है ट्रांसफर
बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, 'बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…'
बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, 'बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…'

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान से जंग के बीच एक और यूरोपीय देश ने US को दिया झटका, गालिबाफ का दावा- 70 लाख लोग सेना में आने को तैयार
ईरान से जंग के बीच एक और यूरोपीय देश ने US को दिया झटका, गालिबाफ का दावा- 70 लाख लोग सेना में आने को तैयार
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
CSK के खिलाफ मैच से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स के कोच ने दिया ताजा अपडेट, जानकर चौंक जाएंगे
CSK के खिलाफ मैच से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स के कोच ने दिया ताजा अपडेट
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget