एक्सप्लोरर

Khatu Shyam Mandir: जल्द खुलेगा खाटू श्यामजी का मंदिर, CM के आदेश का किया जा रहा इंतजार

Khatu Shyam Mandir Sikar: खाटू श्यामजी मंदिर 2 माह से बंद है जिसे खोलने की तैयारी चल रही हैं. मंदिर का काम तेजी से चल रहा है, जिसके बाद लोगों को सब कुछ बदला नजर आएगा.

Khatu Shyam Mandir: सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर (Khatu Shyam Mandir Open Date) को बंद हुए कुल 2 महीने हो गए हैं. खाटू के भक्तों को बेसब्री से इंतजार है कि कब मंदिर खुलेगा? क्या डेट आएगी. ऐसे में जहां लोग इंतजार में है वहीं मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. मंदिर का काम तेजी से चल रहा है. मंदिर प्रशासन बस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश का इंतजार कर रहा है. क्योंकि पिछले दिनों ही मंदिर प्रशासन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मंदिर के खुलने की डेट का एलान करने की अपील की है.

अब सभी को मुख्यमंत्री के आदेश का इंतजार है. महीनों से मंदिर बंद होने से भक्तों को परेशानी हो रही है. इस साल मंदिर 7-8 जनवरी को खुलने वाला था लेकिन सीएम की तरफ से कोई हरी झंडी न मिलने से मामला अभी फंसा हुआ है. माना जा रहा है कि बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंदिर खुलने की डेट का एलान कर सकते हैं.

बेहतर हो रही है तैयारी

खाटूश्यामजी मंदिर के व्यवस्थापक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नए साल पर भले ही मंदिर नहीं खुल सका लेकिन मंदिर को अच्छे से सजाया जा रहा है. मंदिर खुलने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है. सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही मंदिर खुल जाएगा. अभी कुछ भी लिखित में नहीं है. दर्शकों को सबकुछ बदला-बदला सा नजर आएगा. महीनों से काम चल रहा है.

पहले से बेहतर व्यवस्था

सीकर कलक्टर अमित यादव ने बताया कि पहले से बेहतर व्यवस्था की जा रही है. लक्ष्य है कि अब 10 लाख से अधिक लोगों को दर्शन कराया जा सके. पहले लोगों को दर्शन करने का समय भी कम मिलता था. इसीलिए 16 लाइनों की व्यवस्था की गई है. इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी काम लगभग हो ही चुका है. दर्शनार्थियों के लिए सब कुछ यहां पर बेहतर हो जाएगा. इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है. हमारी पूरी तैयारी है.

लक्खी मेला का कार्यक्रम

फरवरी-मार्च में होने वाले बाबा श्याम के लक्खी मेले को लेकर जिला प्राशसन और मंदिर कमेटी तैयारी में है. कलक्टर और एसपी ने कहा था कि मेले से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना होगा, जिससे भक्तों को यहां आने पर कोई दिक्क्त न हो. कलक्टर ने दिसम्बर के आखिर तक मंदिर विस्तार का काम भी पूरा करने के निर्देश भी दिए थे. जिस पर लगभग काम हो ही गया है. मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन की पहल से सबकुछ ठीक से हो रहा है. दर्शनार्थियों के लिए आरामदायक किया जा रहा है।

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान से गुजरात तक झुलसाने लगी गर्मी, इस बार मार्च में ही मंडराने लगा हीटवेव का खतरा
राजस्थान से गुजरात तक झुलसाने लगी गर्मी, इस बार मार्च में ही मंडराने लगा हीटवेव का खतरा
राजस्थान में पेट्रोल डीजल के बाद अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर्स पर संकट! सरकार ने क्या कहा?
राजस्थान में पेट्रोल डीजल के बाद अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर्स पर संकट! सरकार ने क्या कहा?
Sirohi News: ऑन ड्यूटी शराब के नशे में कर्मचारी ने स्पीड पोस्ट करने से किया इनकार, व्यवस्था पर उठे सवाल
सिरोही: ऑन ड्यूटी शराब के नशे में कर्मचारी ने स्पीड पोस्ट करने से किया इनकार, व्यवस्था पर उठे सवाल
Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस किसको मिलेगा ये पैसा? जानें
BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस किसको मिलेगा ये पैसा? जानें
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
Embed widget