एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार पर लगाया था फोन टैपिंग का आरोप, अब नोटिस के जवाब में दिया बड़ा बयान

Rajasthan Phone Tapping Case: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार के 'कारण बताओ' नोटिस का जवाब ईमेल के जरिए दिया है. उनका कहना है कि उन्हें जो इनपुट मिला था उसके आधार पर उन्होंने फोन टैपिंग की बात कही.

Rajasthan Phone Tapping Update: राजस्थान में फोन टैपिंग मामला सुर्खियों में है. राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से मिले अनुशासनहीनता संबंधी कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है. उन्होंने अपना जवाब ईमेल के जरिए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भेजा.

साथ ही इसकी प्रति BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी प्रेषित की है.

खुद को बताया अनुशासित सिपाही

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि वे हमेशा अपनी पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे हैं और उन्होंने हमेशा संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य किया है. उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि आमागढ़ में दिए गए उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें फोन टैपिंग से संबंधित इनपुट मिले थे, और उसी आधार पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से सबके सामने अपनी बात रखी थी.

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया था, बल्कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी बात रखी थी, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था.

6 फरवरी के बयान से उठा विवाद

गौरतलब है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने छह फरवरी को एक कार्यक्रम में बयान दिया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. इस बयान के चलते विधानसभा की कार्यवाही भी बाधित हुई थी. उनके इस बयान के बाद उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पर निशाना साधा, जिससे BJP में आंतरिक विवाद गहराता दिखा.

दस फरवरी को भेजा गया था नोटिस

पार्टी ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को दस फरवरी को अनुशासनहीनता का नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे जवाब मांगा गया था. इस पूरे मामले पर अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी में था एल्विश यादव, पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: रणथंभौर टाइगर सफारी में अब घूमना हुआ महंगा, 300 रुपये तक बढ़े टिकट के दाम
राजस्थान: रणथंभौर टाइगर सफारी में अब घूमना हुआ महंगा, 300 रुपये तक बढ़े टिकट के दाम
जयपुर पुलिस के कॉन्स्टेबल को गन पॉइंट पर किया किडनैप, मारपीट कर लूटे सवा लाख रुपये!
जयपुर पुलिस के कॉन्स्टेबल को गन पॉइंट पर किया किडनैप, मारपीट कर लूटे सवा लाख रुपये!
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच
Rajasthan News: स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप को किसी की परवाह नहीं', अमेरिका-भारत की दोस्ती से PAK एक्सपर्ट को लगी मिर्ची, ईरान के सामने गिड़गिड़ाए- तुम इंडिया की तरह मत करना...
'ट्रंप को किसी की परवाह नहीं', अमेरिका-भारत की दोस्ती से PAK एक्सपर्ट को लगी मिर्ची, ईरान के सामने गिड़गिड़ाए- तुम इंडिया की तरह मत करना...
UP Toll Tax Rate: यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत
यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत
ट्रंप के झूठ का अमेरिकी रिपोर्ट में ही पर्दाफाश, ईरान के पास अभी भी मिसाइलों की भयंकर भरमार, हजारों ड्रोन एक्टिव
ट्रंप के झूठ का अमेरिकी रिपोर्ट में ही पर्दाफाश, ईरान के पास अभी भी मिसाइलों की भयंकर भरमार, हजारों ड्रोन एक्टिव
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से हो रही बात! ट्रैक-2 मीटिंग में आमने-सामने बैठे दोनों देश, जानें कारण
भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से हो रही बात! ट्रैक-2 मीटिंग में आमने-सामने बैठे दोनों देश, जानें कारण
समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?
समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?
Viral video: टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल
टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल
Embed widget