एक्सप्लोरर

Rajasthan News: iphone के लिए बदमाशों ने डिलीवरी ब्वॉय की मदद से Flipkart कंपनी को लगाया 40 लाख का चूना, जानें- कैसे

Kota News: राजस्थान के कोटा में बढ़ते 4 ठगों ने फ्लिपकार्ट कंपनी को 40 लाख का चूना लगा दिया है. इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. ये ठग 40 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.

Online Fruad In Kota: ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच ठगी करने वाले एक से बढ़कर एक ठगी के तरीके को निकाल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में सामने आया, जब ठगी करने वालों ने मल्टीनेशनल कम्पनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) को ही 40 लाख का चूना लगा दिया. इस वारदात का तरीका भी बिलकुल निराला है. पुलिस ने इस मामले में 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

असली आईफोन निकालकर रख देते थे कीपैड मोबाइल

सिटी एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि 24 मई 2022 को फरियादी जय चावड़ा ने एक लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि दिलीप स्वामी उर्फ माही शर्मा नाम का एक ग्राहक है जो कि फ्लिपकार्ट कंपनी में ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर किया. उसने अलग-अलग नंबरों से आईफोन मोबाइल आर्डर किए थे. लगभग सभी आर्डर प्रीपेड थे. इन सभी ऑर्डर की डिलीवरी ब्वॉय से डिलीवरी लेते समय इसने बॉक्स में से असली मोबाइल निकाल कर नकली डमी मोबाइल रख दिए और फिर ऑर्डर को कैंसिल कर दिया, इससे उसके पास असली आईफोन मोबाइल भी आ गए और फिर कैंसिल करने से उसका पैसा भी वापस आ गया है. इस तरह से उसने फ्लिपकार्ट कंपनी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड किया है.

Rajasthan News: खेत के मेड़ विवाद में शख्स की मौत, पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप, परिजनों ने शव रख कर दिया धरना

पुलिस गहनता से कर रही जांच और भी मामले खुलने की आशंका

इस मामले में भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया. सिटी एसपी शेखावत ने बताया कि डीएसपी वृत द्वितीय कालूराम वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी लक्ष्मी चंद वर्मा के नेतृत्व में एएसआई चौथमल, बृजलाल, हेड कांस्टेबल रणजीत, कांस्टेबल भरत कुमार, देवीलाल, मोहित की टीम गठित की गई. एकत्र सूचना एवं तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल कर आरोपियों की तलाश की और आरोपी राहुल सिंह, दिलीप स्वामी उर्फ माही शर्मा, अजयकांत कटारिया, सुनील नायक देवी को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है.

आरोपी डिलिवरी बॉय को देता था 4 से 5 हजार रुपए

थाना प्रभारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि आरोपी दिलीप स्वामी उर्फ माही शर्मा फ्लिपकार्ट आईडी से आईफोन आर्डर करता था, जिसका प्रीपेड पेमेंट करता था, इसी के साथ जिस शहर में डिलीवरी लेनी होती थी वह शहर के फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय को अपने पक्ष में लेता था और उसे 4 से 5 हजार रुपए का लालच देता था, और कहता था कि आर्डर किए गए आईफोन के बॉक्स को 1 घंटे के लिए मुझे दे. डिलीवरी ब्वॉय से फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉक्स ले लेता था, उसमें से ओरिजिनल आईफोन निकालकर डमी फोन रख देता था. इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर पार्सल को जमा कराने की सूचना लेकर स्वयं द्वारा फ्लिपकार्ट पर आर्डर किए गए आईफोन की डिलीवरी को कैंसिल करने का मैसेज करता था, जिससे दिलीप स्वामी उर्फ माही शर्मा के खाते में पैसे जमा हो जाते थे और असली आईफोन भी प्राप्त कर लेता था.

Rajasthan News: पांच लाख रुपए नहीं देने पर दहेज लोभी शौहर ने दिया तीन तलाक, मारपीट कर बीवी को घर से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 0 अंक पाने वाले को मिली सरकार नौकरी, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
राजस्थान: 0 अंक पाने वाले को मिली सरकार नौकरी, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट की जंग पर सचिन पायलट बोले, 'रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को...'
'भारत सरकार को खुलकर बोलना चाहिए', रसोई गैस का जिक्र कर बोले सचिन पायलट
जोधपुर: LPG डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष की अपील, 'घबराकर सिलेंडर का स्टॉक न करें'
जोधपुर: LPG डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष की अपील, 'घबराकर सिलेंडर का स्टॉक न करें'

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget