एक्सप्लोरर

Fire Fighting Robot: सीढ़ियों पर चढ़कर आग बुझाएगा रोबोट, सेंसर के जरिए बताएगा फायर और धुएं की स्थिति

कोटा के अग्निशमन बेडे में रोबोट की मदद से आग पर काबू पाने की तैयारी चल रही है. नगर निगम परिसर में फायर फाइटिंग रोबोट का डेमो हुआ है. यह रोबोट 40 से 50 मीटर तक की ऊंचाई पर पहुंचकर आग बुझा सकता है.

Fire Fighting Robot: कोटा के अग्निशमन बेडे (fire brigade) में एक और अत्याधुनिक तकनीक (Advance Technique) का सहारा लिया जाएगा, इसके लिए प्रयास तेज हो गए हैं. कुछ समय बाद ही गर्मी का प्रकोप होगा और इस दौरान आग की घटनाएं भी बढ़ेंगी. ऐसे में आग को बुझाने में मैनुअली कार्य किया जाता है जो काफी असुरक्षित होने के साथ ही अधिक समय लग जाता है. लेकिन अब कोटा में रोबोट (Robot) की मदद से आग पर काबू पाया जा सकेगा. इस रोबोट की कई खासियत हैं. जिसका लाभ कोटा के अग्निशमन विभाग को होगा.

नगर निगम परिसर में फायर फाइटिंग रोबोट (Fire Fighting Robot) का डेमो हुआ. इसमें रोबोट के बारे में पूरी जानकारी और प्रशिक्षण (Training) दिया गया. अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि ये रोबोट 90 मीटर ऊपर लगी आग को बुझाने में सक्षम हैं. रोबोट सीढ़ी पर चढ़कर अपने आप आग पर काबू पा सकता है. वह आग लगने वाले स्थान की पूरी जानकारी नीचे ऑपरेट कर रहे ऑपरेटर को देता है और उसके बाद अग्निशमन अधिकारी प्रवेश कर सकते हैं. रोबोट अंदर फंसे लोगों की जानकारी दे सकता है और धुआं बता सकता है. इसकी लागत 1 से डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है.

40 से 50 मीटर तक की ऊंचाई पर पहुंच सकता है रोबोट

व्यास ने बताया कि यह फायर फाइटिंग रोबोट 250 किलो वजन उठाने में सक्षम है और यह 90 मीटर तक सीधे डायरेक्शन में पानी फेंक सकता है. इस रोबोट को 40 से 50 मीटर तक की ऊंचाई पर ले जाया जा सकता है. निगम के पास हाइड्रोलिक लैडर है. यह फायर फाइटिंग रोबोट कन्जेस्टेड एरिया, ऑयल फायर या फिर ज्यादा धुएं वाली जगह पर बेहतर काम कर सकता है. जिस जगह पर कार्मिक आसानी से नहीं पहुंचे पाते वहां भी इसका उपयोग किया जा सकता है. इसमें दो कार्मिकों को बैठाकर फायर फाइटिंग के लिए अंदर भी भेजा जा सकता है.

तंग गलियों में आग बुझाने में कारगर होगा रोबोट

जयपुर और जोधपुर के बाद कोटा में इसका डेमो हुआ है. यदि सब कुछ ठीक रहा तो कोटा अग्निशमन बेडे में ये जल्द ही शामिल होगा. ऐसे में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर इसकी खरीद के लिए आग्रह किया जाएगा. ये रोबोट तंग गलियों में आग बुझाने में काफी उपयोगी है. यह रोबोट कोटा के लिए बेहद उपयोगी होगा क्योंकि यहां आए दिन आग की घटनाएं होती हैं. वहीं हॉस्टल और कोचिंग ऐरिया में शीघ्र ही इसका उपयोग लाभकारी होगा. 

सेंसर के जरिए बताएगा फायर और धुएं की स्थिति

राकेश व्यास ने बताया कि इस फायर फाइटिंग रोबोट के साथ एक पूरा पाइपलाइन जुड़ा होता है. इसको टैंकर के जरिए जोड़ा जाता है, ताकि स्पीड और जेट पावर से पानी को फेंका जा सके. इसे दूसरा व्यक्ति बाहर से रिमोट के जरिए ऑपरेट कर सकता है. इसकी स्थिति को रिमोट में मौजूद कैमरे से देखा भी जा सकता है. आग कितनी भीषण है, इसके लिए सेंसर भी इसमें लगे हुए हैं. इन सेंसर्स के जरिए फायर और धुएं की स्थिति के बारे में पूरा आंकलन किया जा सकता है.  

ये भी पढ़ें: Rajasthan Police पर गंभीर आरोप: 'गर्भवती से की मारपीट, पेट पर लात मारने से बच्चे की मौत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: फलोदी में रावल सिंह की हत्या पर बवाल, मोर्चरी के बाहर धरना, CM के विरोध का ऐलान
जोधपुर: फलोदी में रावल सिंह की हत्या पर बवाल, मोर्चरी के बाहर धरना, CM के विरोध का ऐलान
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'CM न बन पाने से हताश हैं...', नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर तंज
'CM न बन पाने से हताश हैं...', नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर तंज
MP: मध्यप्रदेश-राजस्थान जुड़वा भाई जैसे, मिलकर बनाएंगे सशक्त भारत- सीएम मोहन यादव
MP: मध्यप्रदेश-राजस्थान जुड़वा भाई जैसे, मिलकर बनाएंगे सशक्त भारत- सीएम मोहन यादव

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge क्या एक Propaganda फिल्म है? Zahoor Mistry का जवाब उड़ाएगा होश
Dhurandhar: The Revenge | Omar Haider को 1000 Cr होने पर Sanjay Dutt ने क्या बोला?
Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: ईरान के F-15 फाइटर जेट मार गिराने वाला दावा खारिज, ट्रंप के अल्टीमेटम पर पेजेशकियान का जवाब
Live: ईरान के F-15 फाइटर जेट मार गिराने वाला दावा खारिज, ट्रंप के अल्टीमेटम पर पेजेशकियान का जवाब
सम्राट चौधरी या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
सम्राट या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
Embed widget