एक्सप्लोरर

Rajasthan: विश्व स्तरीय बनाया जा रहा कोटा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट तरह मिलेंगी सुविधाएं, जानें क्या होगा खास

Kota News: कोटा रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाए जाने का काम शुरू हो गया है. कुछ ही सालों में यहां ऐयरपोर्ट के तर्ज पर सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. ये सबसे अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन में से एक होगा.

Kota Railway Station Redevelopment: कोटा (Kota) रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाए जाने का काम शुरू हो गया है. कुछ ही सालों में यहां ऐयरपोर्ट के तर्ज पर सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. ये राजस्थान (Rajasthan) में सबसे अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन में से एक होगा. देश भर के रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित करके भव्य और विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में भारतीय रेल द्वारा कोटा रेलवे स्टेशन को पुनर्विकास की योजना के तहत विकसित किया जा रहा है. कोटा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 207.63 करोड़ की लागत से किया जाएगा. 

कोटा रेलवे स्टेशन को अप्रैल 2025 तक तैयार करने का लक्ष्य है. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि कोटा स्टेशन के 6765 वर्गमीटर में 2 आगमन ब्लॉक और 1 प्रस्थान ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा. जहां अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेगी. स्टेशन पर वीआईपी लाउन्ज, वेटिंग रूम, फुड प्लाजा और क्योस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. प्लेटफार्म नंबर 1 और 3 को जोड़ने की 2100 वर्गमीटर में कॉनकोर्स एरिया का निर्माण किया जाएगा. वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 8 लिफ्ट और 14 एस्कलेटर का प्रावधान किया गया है. 

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
ये पूरा स्टेशन दिव्यांग फ्रेंड्ली होगा और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे. पर्यावरण सरंक्षण के लिए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाएगा. साथ ही सौर ऊर्जा और जल सरंक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी. वर्तमान में स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों में सर्वे और सॉयल एक्स्प्लोरेशन का कार्य कर लिया गया है. इसके अतिरिक्त बायो स्टेशन और इलेक्ट्रिक सबस्टेशन की फाउंडेशन, खुदाई और पीसीसी का कार्य भी किया जा रहा है. भविष्य में पुनर्विकसित कोटा स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा.

इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ 
1. फ्रंट साइड :  फ्रंट साइड स्टेशन भवन का निर्माण दो मंजिला भवन जिसमें एक मध्यवर्ती मेजानाइन तल में निम्न सुविधाएं रहेंगी.
भूतल पर प्रस्थान और आगमन ब्लॉक, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, क्लॉक रूम, वीआईपी लाउंज, कार्यालयों की सुविधा.
मेजेनाइन फ्लोर जिसमें रिटायरिंग रूम, स्टोर रूम और कार्यालय.
पहली मंजिल में प्रतीक्षालय (सामान्य और महिला), डोरमेट्री, भोजनालय, बजट होटल, शिशु आहार कक्ष, कियोस्क हैं.

2. रियर साइड :  रियर साइड स्टेशन भवन का निर्माण, दो मंजिला भवन जिसमें एक मध्यवर्ती मेजानाइन तल में निम्न सुविधाएं रहेंगी.
भूतल पर प्रस्थान और आगमन ब्लॉक, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, क्लॉक रूम और अन्य सुविधाएं.
मेजेनाइन फ्लोर जिसमें ऑफिस स्पेस आदि.
प्रथम तल में प्रतीक्षालय, डोरमेट्री, रिटायरिंग रूम, कियोस्क.

अन्य सुविधाएं

  • स्टेशन भवनों, पार्किंग और यात्री सुविधाओं आदि के लिए दिव्यांगजनों के अनुकूल पहुंच का विकास.
  • दो नए यात्री प्लेटफार्म का निर्माण और मौजूदा प्लेटफार्म का चौड़ीकरण.
  • फ्रंट और रियर स्टेशन बिल्डिंग तथा सभी प्लेटफार्मों को जोड़ने वाले नए कॉनकोर्स का निर्माण.
  • थ्रू रूफ का निर्माण, प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक को कवर करना.
  • फ्रंट और रियर साइड पर सकुर्लेटिंग एरिया और पार्किंग सुविधाओं का विकास.
  • स्टेशन के दोनों ओर सकुर्लेटिंग एरिया में लैंडस्केपिंग.

विद्युत सुविधाएं :  लिफ्ट, एस्केलेटर, सौर संयंत्र.
संचार सुविधाएं :  यात्री सूचना प्रदर्शन प्रणाली, यात्री घोषणा प्रणाली, सीसीटीवी प्रणाली, कोच इंडिकेशन और ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड.

वर्तमान में कोटा स्टेशन की प्रगति

  • कम्युनिटी हॉल- नींव की खुदाई और पीसीसी का काम पूरा, स्तंभ खड़ा करने और कंक्रीट लगाना कार्य प्रगति पर है.
  • रेलवे संस्थान- नींव की खुदाई और पीसीसी का काम पूरा, कॉलम निर्माण एवं कंक्रीटिंग का कार्य प्रगति पर है.
  • इलेक्ट्रिक सब स्टेशन- नींव की खुदाई पूरी, पीसीसी का कार्य प्रगति पर है.
  • रियर साईड स्टेशन- नींव की खुदाई, पीसीसी का कार्य प्रगति पर है,  राफ्ट फुटिंग का कार्य प्रगति पर है.
  • फुटिंग कास्टिंग का काम प्रगति पर है.
  • प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर मौजूदा बिल्डिंग डिसमेंटलिंग कार्य प्रगति पर है.

Jodhpur: 27 इंच की पाइप लाइन की मरम्मत के कारण वॉटर सप्लाई रहेगी बंद, जान लें कब इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के जर्जर स्कूल बिल्डिंग्स पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अब इस दिन आएगा फैसला
राजस्थान के जर्जर स्कूल बिल्डिंग्स पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अब इस दिन आएगा फैसला
चर्चित IPS कपल केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की कल बाड़मेर में शादी, फैमिली फंक्शन शुरू
चर्चित IPS कपल केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की कल बाड़मेर में शादी, फैमिली फंक्शन शुरू
लोकगायक छोटू सिंह को रविंद्र भाटी ने दी जान से मारने की धमकी? शिव विधायक बोले- जिम्मेदार आदमी को...
लोकगायक छोटू सिंह को रविंद्र भाटी ने दी जान से मारने की धमकी? शिव विधायक बोले- जिम्मेदार आदमी को...
राजस्थान के चूरू में देर रात बड़ा हादसा, होटल में घुसी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर फरार
राजस्थान के चूरू में देर रात बड़ा हादसा, होटल में घुसी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर फरार

वीडियोज

Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
Embed widget