एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा यूआईटी बन गया KDA, अब 289 गांव होंगे शामिल, 2031 तक महानगर बनाने के लिए बना ये प्लान

Kota News: 2031 तक कोटा महानगर का रूप ले लेगा. शहर की 21 लाख की आबादी के हिसाब से प्लान बनाया गया है. कोटा में तेजी से लोगों की बसावट बढ़ रही है.

Rajasthan News: अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब कोटा नगर विकास न्यास, कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) बन गया है. अब कोटा विकास प्राधिकरण के लिए स्टाफ से लेकर भवन व अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है. केडीए की आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होते ही कोटा के विकास कार्य नगर विकास न्यास के स्थान पर कोटा विकास प्राधिकरण कराएगा. केडीए बनने के बाद एक बार फिर नया मास्टर प्लान लागू किया जाएगा. इसमें कोटा व बूंदी जिले के 289 गांव को शामिल किया जाएगा.

2031 तक महानगर बन जाएगा कोटा
एक्सपर्ट बताते हैं कि वर्तमान में 21 लाख की आबादी के हिसाब से प्लान बनाया गया है. फिलहाल कोटा का 2031 तक का अनुमानित 21 लाख की जनसंख्या के अनुसार मास्टर प्लान बनाया गया है लेकिन कोटा में तेजी से लोगों की बसावट बढ़ रही है. कोचिंग करने आने वाले भी हर वर्ष कुछ लोग यहीं बस जाते हैं, ऐसे में 2031 तक कोटा महानगर का रूप ले लेगा. इसे देखते हुए केडीए के गठन के साथ ही इसका नया मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा.

10 करोड़ रुपए तक के काम कोटा में ही हो जाएंगे
केडीए की कार्य प्रणाली शुरू होते ही कोटा शहर में 10 करोड रुपए तक के काम स्वीकृत किए जा सकेंगे. स्वीकृति के लिए जयपुर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी. 10 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति केडीए दे सकेगा. ऐसे में तेजी से विकास हो सकेगा. इसके अलावा अलग-अलग जॉन बनाने से काम की गति बढ़ेगी. योजनाओं के नक्शे भी स्थानीय स्तर पर ही बन जाएंगे. 

केडीए के अनुसार होगा आगामी मास्टर प्लान
केडीए के गठन के साथ ही यूआईटी के मास्टर प्लान को अपडेट किया जाएगा. टाउन प्लान में भविष्य की जरूरत को पर्याप्त स्थान दिया जाएगा. केडीए का फेरा-फेरी एरिया भी काफी बड़ा हो जाएगा. इस प्लान के अलावा भी विकसित की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं के लिए रिजर्व किया गया है. कोटा में लाडपुरा, केशव राय पाटन, तालेड़ा पंचायत समिति का पूरा इलाका शामिल किया गया है. वही दीगोद का कुछ हिस्सा भी इसमें शामिल किया गया है.

1971 में नगर विकास न्यास की हुई थी स्थापना 
अभी यूआईटी का प्लान वर्ष 2031 तक के भविष्य की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है. कोटा विकास प्राधिकरण बनने के बाद इसका विस्तार होगा. वर्ष 1971 में नगर विकास न्यास की स्थापना के समय शहर की जनसंख्या मात्र 213 लाख थी. वर्ष 2011 में कोटा की जनसंख्या 10 लाख से अधिक हो गई गई और कोटा का क्षेत्रफल 21000 एकड़ से बढ़कर 38000 एकड़ तक पहुंच गया. वर्ष 2021 में कोरोना के कारण जनगणना नहीं हुई. ऐसे में शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या करीब 14 लाख आंकी जा रही है. इसके बाद वर्ष 2031 तक 21 लाख तक पहुंचाने की संभावना है. 

ये क्षेत्र शामिल होंगे कोटा शहर में 
केडीए बनने से कोटा जिले की पंचायत समिति लाडपुरा, बूंदी जिले के केशव राय पाटन एवं तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र समेत आसपास के 289 गांव को शामिल किया गया है. जो शहरी सीमा में शामिल हो जाएंगे. इससे शहर में एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि कोटा में शामिल हो जाएगी. इस भूमि पर भविष्य की जरूरत को देखते हुए विकसित किया जाएगा. कोटा शहर सहित आसपास के फेरा फेरी क्षेत्र में आधारभूत विकास एवं आमजन की मूलभूत सुविधाओं के लिए विकास कार्यों को गति मिलेगी. कोटा शहर में केडीए तो बन गया लेकिन जो गांव शामिल किए गए हैं वह आज भी इसका विरोध कर रहे हैं यहां तक की कांग्रेस सरकार के विधायक तक इसके विरोध में खड़े हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: इन 5 सियासी समीकरणों से समझिए राजस्थान की राजनीति का पूरा गणित, बीजेपी-कांग्रेस के वोटों पर कौन डालेगा डाका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
जोधपुर: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
जोधपुर में मौसम ने ली करवट, बालेसर में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
जोधपुर में मौसम ने ली करवट, बालेसर में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
राजस्थान के ब्यावर में रिटायर शिक्षक दंपत्ति की हत्या, लूट के इरादे से दिया वारदात को अंजाम
राजस्थान के ब्यावर में रिटायर शिक्षक दंपत्ति की हत्या, लूट के इरादे से दिया वारदात को अंजाम
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
'बर्बाद होगी अर्थव्यवस्था, थमेगी इन देशों की रफ्तार', जंग पर IMF ने दी खतरनाक चेतावनी, क्या लिया भारत का भी नाम?
'बर्बाद होगी अर्थव्यवस्था, थमेगी इन देशों की रफ्तार', जंग पर IMF ने दी खतरनाक चेतावनी, क्या लिया भारत का भी नाम?
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
Embed widget